कपिल शर्मा से अलग होने के बाद सुनील ग्रोवर भले ही किसी शो में नजर नहीं आ रहे हों, लेकिन उन्हें कई लाइव शो और कार्यक्रमों में परफॉर्म करते हुए जरूर देखा जा रहा है । हाल ही में, सुनील यूसी न्यूज़ पहुंचे थे जहां उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ खूब धमाल मचाया ।

कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने के बाद कॉमेडियन सुनील ग्रोवर गुरुवार को आईपीएल की कमेंट्री करते हुए नजर आए और इसमें उनका साथ दिया बेबी डॉल सनी लियोन ने । दरअसल, गुरुवार को सुनील और सनी लियोनी ने शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के बीच बीट की कमेंट्री की थी । आईपीएल मैच के दौरान सनी और सुनील ने ऐप बेस्ड कमेंट्री बॉक्स से लोगों का खूब मंनोरंजन किया । कमेंट्री के दौरान सुनील अपने चिर-परिचित अंदाज में दर्शकों को हंसाते हुए नजर आए और वहीं सुनील ने सनी लियोन से वादा किया था कि वो उन्हें गिद्दा(पंजाबी लोक नृत्य) सिखाएंगे । वीडियो में देखिए कि कैसे सुनील सनी को गिद्दा सिखा रहे हैं :

गौरतलब है कि कपिल शर्मा के साथ कथित तौर पर झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर ने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो द कपिल शर्मा शो को छोड़ दिया था । खबरों के मुताबिक यह झगड़ा मेलबर्न से वापस लौटते वक्त फ्लाइट में हुआ था । इसके बाद सुनील ग्रोवर को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन सुनील ग्रोवर ने शो में वापस लौटने से मना कर दिया ।