साल 2016 में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और फ़िल्ममेकर करण जौहर की दोस्ती में दरार आ गई थी । अजय देवगन की फ़िल्म शिवाय और करण जौहर की फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज के दौरान, जब करण और अजय देवगन में झगड़ा हो गया था उस दौरान काजोल ने अपने पति अजय देवगन का पक्ष ले लिया था तब करण और काजोल के रिश्ते में दरार आ गई थी । और इसी के बाद, करण जौहर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'एन अनसूटेबल बॉय' में लिखा था कि अब उनके और काजोल के बीच सब खत्म हो गया है । वे अब काजोल को फ्रेंड नहीं मानते । और उन्होंने अब उनके साथ बातचीत बिल्कुल बंद कर दी है ।

लेकिन, ऐसा लगता है कि काजोल और करण जौहर ने अब मान लिया है कि जो हो गया सो हो गया , बीती बातो को याद करने का कोई मतलब नहीं है । इसी साल सुनने में आया कि अब ये दोनों फ़िर से दोस्त बन गए है और इसकी वजह बने करण के दोनों बच्चे यश और रूही । हालांकि दोनों साथ तो नहीं देखे गए, लेकिन सोशल मीडिया की उनकी दोस्ती की गवाह है ।

आज दोपहर, करण जौहर और काजोल के बीच सोशल मीडिया पर हुई ये बातचीत साबित करती है कि अब दोनों के बीच पहले जैसा रिश्ता बन गया है और ये दोनों फ़िर से अच्छे दोस्त बन गए है । काजोल ने आज एक पुराना फ़ोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और इसे शेयर करते हुए लिखा, "देखो मुझे क्या मिला! मेरे पहले प्यार के साथ मेरी तस्वीर.. मेरी सबसे पहली कार." इस तस्वीर में काजोल व्हाइट टॉप और डेनिम जीन्स में काफ़ी सुंदर और कूल दिखाई दे रही है ।

काजोल की इस कार से फिल्ममेकर करण जौहर की भी यादें जुड़ी हुई हैं । इसलिए करण जौहर ने इस तस्वीर पर तुरंत जवाब देते हुए लिखा, "मुझे इस कार में मनीष के साथ एक दर्दनाक ड्राइव याद है.."

काजोल ने करण के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “Perfectly controlled trauma.”

दोनों की सुलह की खबर तब सामने आई जब काजोल ने करण जौहर के जुड़वा बच्चों की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर लाइक किया । इसके बाद, करण ने माई नेम इस खान के दौरान शाहरुख खान और काजोल का एक पुराना फ़ोटो शेयर किया और इसमें कैप्शन लिखा, “Lifetime Bonds.”