
यह सभी को पता है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ़ अभिनीत फ़िल्म टाइगर जिंदा है इराक में 46 भारतीय नर्सों की वास्तविक जीवन बंधक स्थिति से प्रेरित है और मेकर्स ने फिल्म में भी कई तत्व बनाए रखने का फैसला किया । आपको बता दें कि टाइगर जिंदा है, की कहानी इराक में किडनैप हुईं भारतीय नर्सों को बचाने के इर्द-गिर्द घूमती है । इनका अपहरण इराक में आतंकवादियों ने किया था । साल 2014 में भी इराक के युद्धरत देश तिकरित में कार्यरत नर्सों को बंदी बना लिया था । उन्हीं के अस्तित्व की साहसी कहानी टाइगर जिंदा है में दिखाई जाएगी ।
सूत्र के मुताबिक, ''संकट तिकरित शहर के एक अस्पताल में घटित हुआ था । यह अस्पताल टाइगर जिंदा है में कहानी का हिस्सा है । शहर के नाम को फिल्म में इक्रित में बदल दिया गया है । फिल्म में मूल घटना से ऐसे कई अन्य विवरण हैं, जो कि फ़िल्म रिलीज होने पर ध्यान दिए जाएंगे ।''
निर्देशक अली अब्बास जफ़र ने खुलासा किया कि, ''फ़िल्म में ऐसे कई क्षण आएंगे जो दर्शकों को इराक में हुई असल घटना की याद दिलाएंगे । जैसा की मैं कह चुका हूं, टाइगर जिंदा है पूरी तरह से इस सकंटपूर्ण घटना पर एक काल्पनिक कदम है और हमारा विजन इस बारें में ये है कि टाइगर कैसे इस सकंट को हल करेगा और इसे हल करने में क्या-क्या मुश्किले झेलनी पड़ेंगी ।''
सज्जद डेलाफ़्रूज के अलावा अगंद बेदी, गिरिश कर्नाड, कुमुद मिश्रा और नवाब शाह भी अहम भूमिका में नजर आएंगे । टाइगर जिंदा है, 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















