हॉलीवुड फ़िल्मों की तरह बॉलीवुड में भी हिट फ़्रेंचाइज़ी का यूनिवर्स बनाने की तैयारी की जा रही है । रोहित शेटी के कॉप यूनिवर्स के अलावा यशराज फ़िल्मस भी अपनी स्पाई फ़िल्मों का यूनिवर्स बना रहे हैं जिसके अंतर्गत एक स्पाई फ़िल्म का किरदार दूसरी स्पाई फ़िल्म में भी नज़र आएगा । जहां सलमान खान की टाइगर ३ में पठान के शाहरुख़ खान कैमियो करते हुए नज़र आएंगे वहीं शाहरूख खान की पठान में भी सलमान खान टाइगर बनाकर कैमियो करते हुए नज़र आएंगे । यशराज फ़िल्मस की एक और सुपरहिट स्पाई फ़िल्म रही वॉर जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रोफ ने लीड रोल निभाया था । इसलिए लोगों को लग रहा था कि पठान में ऋतिक रोशन भी कैमियो रोल करते नजर आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इस बात का अफ़सोस खुद शाहरुख़ को भी है ।

पठान में वॉर के ऋतिक रोशन की एंट्री पर शाहरूख खान ने दिया ये रिएक्शन ; ‘पठान में सब कुछ है बस एक चीज़ की कमी है’

पठान में शाहरुख़ खान को ऋतिक रोशन की कमी लगी 

हाल ही में कतर में आयोजित हुए फीफा विश्व कप 2022 फाइनल के दौरान एक लाइव शो में मिमिक्री आर्टिस्ट सुमेध शिंदे ने शाहरुख़ से कुछ दिग्गज एक्टर्स की मिमिक्री करते हुए सवाल पूछे । सुमेध ने आमिर खान, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और ऋतिक रोशन बनकर शाहरुख से सवाल पूछे । इसी दौरान जब सुमेध ने ऋतिक रोशन बनकर शाहरुख से सवाल पूछा कि,  “फिल्म को प्रमोट करते हुए आप क्या कमी महसूस कर रहे हैं ? तब शाहरुख ने कहा, “डुग्गू, अगर आप यह सुन रहे हैं, तो मैं सिर्फ ऋतिक की कमी को महसूस कर रहा हूं । हम उन्हें बोर्ड पर लाने की कोशिश करेंगे क्योंकि इससे हमारी फिल्म अद्भुत बनेगी ।

इस बात के बाद ये क़यास लगाए जा रहे हैं की ऋतिक भी पठान में वॉर के कबीर बनकर नज़र आ सकते हैं । हालांकि ये तो फ़िल्म रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा । 

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान में वीएफएक्स और एक्शन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा जिसकी झलक टीज़र में मिल गई है । 25 जनवरी 2023 को पठान हिंदीतमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज़ होगी ।