अनलॉक फ़ेज लागू होने के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपने लॉकडाउन हैंगओवर को खत्म करने के लिए अपनी बहन और दोस्तों संग वेकेशन मनाने के लिए मालदीव पहुंची । तापसी पन्नू ने अपने वेकेशन की तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रही हैं जिन्हें उनके फ़ैंस बहुत पसंद कर रहे हैं । तापसी का बिकिनी लुक भी इंटरनेट पर छा गया है ।

ब्लैक कलर की बिकिनी में तापसी पन्नू ने बजाई ‘बुरे समय की घंटी’, ले रही हैं मालदीव वेकेशन का फ़ुल मजा

तापसी पन्नू का हॉट अंदाज

हाल ही में तापसी ने मालदीव वेकेशन से अपनी एक फोटो शेयर किया है जिसमें वह ब्लैक कलर की बिकिनी में एक बड़ी सी घंटी बजाते हुए नजर आ रही हैं । अपनी इस हॉट सी फ़ोटो को शेयर करते हुए तापसी ने लिखा, “काश, मैं इसे नए साल की घंटी का कैप्शन दे पाती, पर 2020 किस तरह निकला वो देखकर मैं यह कहना पसंद करुंगी कि…बुरे समय को बाहर निकाल रही हूं ।” तापसी का यह पोस्ट और बिकिनी लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

तापसी का फ़्लोटिंग ब्रेकफ़ास्ट

इसके अलावा तापसी ने फ़्लोटिंग ब्रेकफ़ास्ट करते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की । इस तस्वीर में तापसी का सेक्सी लुक फ़ैंस को बहुत पसंद आया ।

वर्कफंट की बात करें तो तापसी क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक शाबाश मिट्ठू, रश्मि रॉकेट और हसीना दिलरुबा जैसी फिल्मों में नजर आएंगी ।