कपिल शर्मा एक बार फ़िर अपनी पूरी टीम के साथ अपने लोकप्रिय कॉमेडी शो, द कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं । कोरोना लॉकडाउन के बाद कपिल शर्मा शो की शूटिंग में कोरोना संबंधी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जा रहा है । द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स (एसपीएन) के 25 शानदार वर्षों का जश्न मनाया जाएगा ।
![]()
इस जश्न के मौके पर कपिल के शो के सभी कलाकार अलग-अलग किरदारों के लुक में सजे नजर आएंगे । मस्ती, मनोरंजन और हंसी-मजाक से भरपूर यह शाम दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगी ।




















