इस साल की बहुप्रतिक्षित फ़िल्मों में से एक कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म लूप लपेटा से आज तापसी पन्नू ने अपना एक फ़र्स्ट लुक रिलीज किया है । तापसी पन्नू के इस लुक को देख कर फ़ैंस फ़िल्म के लिए और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं । लूप लपेटा की शूटिंग अब अपने अंतिम पड़ाव पर है ।

लूप लपेटा से तापसी पन्नू का लुक
बता दें कि लूप लपेटा 1998 में रिलीज हुई जर्मन की सुपरहिट क्लासिक कल्ट फिल्म रन लोला रन का हिंदी रीमेक है जिसका निर्देशन Tom Tykwer ने किया था ।
आकाश भाटिया द्वारा निर्देशित, सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट (तनुज गर्ग, अतुल कसबेकर) और आयुष महेश्वरी द्वारा निर्मित लूप लपेटा इस फिल्म में तापसी मर्दानी फेम एक्टर ताहिर राज भसीन के साथ पहली बार ऑनस्क्रीन पर नजर आएगी। फ़िल्म की शूटिंग गोवा में अपने आख़िरी शेड्यूल में चल रही है ।
















