सुष्मिता सेन का डिजीटल डेब्यू शो, आर्य के तीसरे सीजन का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है । सुष्मिता सेन जयपुर में अपनी टीम के साथ आर्य 3 की शूटिंग कर रही हैं । डिज़्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाले ईसा शो में सुष्मिता सेन के साथ सिंकदर खेर भी अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं । राम माधवानी के निर्देशन में बने आर्य 3 से अपने पावरफ़ुल किरदार की एक झलक पेश कराटे हुए शो की लीड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने बताया कि उन्होंने जयपुर में फिर से आर्य सीजन 3 की शूटिंग शुरू कर दी है ।

सुष्मिता सेन ने शुरू की शूटिंग
यह शो आर्या की सफर का खुलासा करता है, एक महिला जो अपने पति की हत्या के बाद खुद को अपराध की दुनिया में पाती है । सुष्मिता सेन, जो मुख्य भूमिका निभा रही हैं, पिछले सीज़न में अपने परफॉर्मेंस से दिल जीत लिया है । दर्शक यह देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आर्या का अगला कदम क्या होगा और सीजन 3 के साथ उन्हें आखिरकार इसका जवाब मिल ही जाएगा ।
She’s meaner. She’s fearless. She’s back. #AaryaSeason3 resumes shoot. #HotstarSpecials #Aarya3. Coming soon only on @DisneyPlusHS#AaryaS3OnHotstar @officialRMFilms @EndemolShineIND @RamKMadhvani @Amita_Madhvani
#KapilSharma #ShraddhaPasi #SiaBhuyan #KhushbooAgarwalRaj… pic.twitter.com/isZWYnGPZW
— sushmita sen (@thesushmitasen) April 25, 2023
राम माधवानी (शो रनर, सह-निर्देशक और शो के सह-निर्माता) ने सीज़न 3 की शूटिंग फिर से शुरू करने पर अपना उत्साह व्यक्त किया । “जैसा कि हम सीजन 3 के लिए सफर फिर से शुरू कर रहे हैं, राम माधवानी फिल्म्स में हमारी टीम हमारे दर्शकों को एक दिलचस्प कहानी, पावर-पैक परफॉर्मेंस और एक अजेय आर्या, हमारी शेरनी लाने के लिए उत्साह से भरी हुई है, जो एक स्थायी छाप छोड़ेगी । हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और दुनिया के लिए हमारे पास जो कुछ है उसे रिलीज करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते ।”
दर्शक सुष्मिता सेन के दमदार परफॉर्मेंस और एक ऐसी कहानी की उम्मीद कर सकते हैं, जो उन्हें सीट से बांधे रखे । राम माधवानी फिल्म्स, डिज़नी+हॉटस्टार और एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा निर्मित आर्य सीजन 3 की रिलीज़ डेट जल्द ही अनाउंस की जाएगी ।
















