
शाहरुख खान अभिनीत रईस में 'लैला मैं लैला' गाने से सुर्खियां बटोर रही सनी लियोन न केवल बॉलीवुड में बल्कि हर किसी के दिल में एक खास जगह बनाने में कामयाब रहीं हैं । सनी लियोन के चाहने वालों की सूची में अब एक और नाम जुड़ गया है और वो रईस में शाहरुख खान की प्रेमिका बनीं पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान का ।
आपको बता दें कि पिछले हफ़्ते रईस की सफ़लता पर फ़िल्म की पूरी टीम ने एक मीडिया कॉंफ़्रेंस आयोजित की थी जिसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने पाकिस्तान से ही वीडियो कॉंफ़्रेंसिंग के जरिए भाग लिया था । और उस दौरान माहिरा खान ने सनी लियोन की जमकर तारीफ़ की । माहिरा ने सनी के बारे में कहा कि, ‘मुझे सनी लियोनी का 'बेबी डॉल' बहुत पसंद है । मैं उनसे एयरपोर्ट पर मिली और एक-दूसरे से बातचीत की । वह बहुत प्यारी और खूबसूरत हैं । मुझे लगता है कि 'लैला मैं लैला' में वह अब तक सबसे खूबसूरत लगी हैं ।’
Hey @SunnyLeone , look what @TheMahiraKhan has to say about your #LailaMainLaila song in @RaeesTheFilm pic.twitter.com/NLXf1yQrP8
— BombayTimes (@bombaytimes) February 3, 2017
सनी ने अपनी इतनी प्रशंसा सुनने के बाद सनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर माहिरा खान को जवाब दिया कि ‘हां, मुझे एयरपोर्ट पर उनके साथ मुलाकात याद है । वह बहुत प्यारी हैं और मुझे उनसे मिलकर अच्छा लगा ।’
Yes I remember meeting her at the airport. She is so sweet and I'm so happy for her! Xo https://t.co/wAqdg021aj
— Sunny Leone (@SunnyLeone) February 3, 2017
गौरतलब है कि पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने रईस से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है । लेकिन भारत में कुछ हिंदू संगठनों द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाए जाने के चलते वह फ़िल्म के प्रमोशन में हिस्सा नहीं ले पाईं थी ।
















