Katrina-Kaif-posts-an-underwater

जब से कैटरीना कैफ़ सोशल मीडिया से जुड़ी हैं तब से वह सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा सक्रिय हैं । वह लगातार अपनी ज्यादातर गतिविधियों की फ़ोटो अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं । सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ़ की खूबसूरती आग लगा देती है । हर कोई उन्हें बस देखता ही रह जाता है ।

इस बार, कैटरीना कैफ़ ने अपने प्रशंसकों के लिए अपने एक ऐसे फ़ोटो को शेयर किया है जिसे देखकर आपकी सांसे थम जाएंगी । कैटरीना ने जो फ़ोटो शेयर किया है उसमें वह पानी के अंदर हैं और काफ़ी हॉट लग रही हैं । और इसमें वह हमेशा की तरह काफ़ी खूबसूरत और हॉट लग रही हैं । फ़ोटो शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा, “ƎVITƆƎ ƧЯƎ”. दिलचस्प बात ये है कि, यह पहली तस्वीर नहीं है जिसे कैट ने पोस्ट किया । इससे पहले भी कैटरीना ने मालदीव में एक मैगजीन के कवर फ़ोटो की शूट के लिए अंडरवॉटर शूट करवाया जिसमें वह कमाल की हॉट दिख रही थी ।

फ़िल्मों की बात करें तो, कैटरीना कैफ़ जल्द ही रणबीर कपूर के साथ उनकी अगामी फ़िल्म जग्गा जासूस में नजर आएंगी । यह फ़िल्म अनुरग बसु द्दारा निर्देशित की जाएगी । यह फ़िल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।