यूं तो हर दिन मां को सम्मान और प्यार देने का होता है लेकिन देशभर में 10 मई को खासतौर पर मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है । यह दिन मां के प्रति प्यार और सम्मान जताने के लिए जाना जाता है । बॉलीवुड में भी मदर्स डे हमेशा की तरह एक खास अंदाज में सेलिब्रेट हुआ । मां को समर्पित इस खास दिन को शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने अपनी फ़ीलिंग्स जाहिर करके सेलिब्रेट किया । सुहाना खान ने इस मौके पर अपनी मां गौरी खान के प्रति प्यार जताते हुए अपनी मां के लिए अपनी भावनाएं जाहिर कीं लेकिन कुछ अलग अंदाज में ।

सुहाना खान ने अपनी मां गौरी खान की तारीफ़ की
सुहाना ने मदर्स डे पर अपनी मां की खूबियों का को जाहिर कर अपनी तुलना उनसे करते हुए खुद पर गुस्सा जाहिर किया । सुहाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मां गौरी को मदर्स डे पर विश करते हुए लिए लिखा, “मां, सच कहूं तो यह सोचकर पागल हो जाती हूीं कि मैं आपके जैसी नहीं दिखती ।”

यह भी पढ़ें : Mother's Day: बॉलीवुड की इन सबसे गॉर्जियस ‘मॉम’ की हॉटनैस ने छोड़ा सभी को पीछे
बता दें कि सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में फिल्मों की पढ़ाई कर रही हैं । जहां सुहाना के पापा शाहरुख खान ने पहले ही ये साफ़ कर दिया है कि अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही वह बॉलीवुड में कदम रखेंग़ी वहीं उनकी बचपन की दोस्त अनन्या पांडे ने भी सुहाना के बॉलीवुड में कदम रखने के संकेत दिए थे ।
















