दिल्ली हाई कोर्ट ने आर्यन खान की डेब्यू सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के ख़िलाफ़ एनसीबी के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े की याचिका को खारिज कर दिया है । कोर्ट ने कहा कि,  द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के खिलाफ याचिका ‘स्वीकार्य नहीं है’ । इसी के साथ समीर वानखेड़े से इसमें संशोधन करने को भी कहा है । दरअसल, आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी समीर वानखेड़े ने द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के जरिए उनकी व्यक्तिगत और पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचाया है इसलिए इमेज ख़राब करने के आरोप में शाहरुख खान, गौरी खान, नेटफ्लिक्स इंडिया और उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के खिलाफ 2 करोड़ रुपए का मानहानि का केस दायर किया है ।

आर्यन खान की द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के ख़िलाफ़ समीर वानखेड़े की याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘विचार के लायक नहीं’ कहकर किया खारिज

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के ख़िलाफ़ समीर वानखेड़े की याचिका ख़ारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने समीर वानखेड़े की याचिका पर सुनवाई से इनकार ही कर दिया, कोर्ट ने याचिका में मांगी गई राहतों पर गौर करते हुए कहा कि यह यहां विचार के लायक नहीं है ।  वहीं वानखेड़े के वकील ने मुकदमे में संशोधन के लिए समय मांगा । दिल्ली हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े के वकील के अनुरोध स्वीकार भी कर लिया है । हाईकोर्ट ने कहा कि, आप अपनी अर्जी दाखिल कर सकते हैं । अब दिल्ली हाईकोर्ट की रजिस्ट्री सुनवाई की अगली तारीख बताएगी ।

असल में विवाद की वजह आर्यन खान की डायरेक्ट की हुई वेब सीरीज़ द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का एक सीन है। इस सीन में ड्रग्स से जुड़ा संदर्भ दिखाया गया है और एक किरदार की झलक समीर वानखेड़े से मिलती-जुलती बताई जा रही है। भले ही उनका नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया, लेकिन दर्शकों का मानना है कि यह कटाक्ष उन्हीं पर है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर इस सीन को लेकर जमकर चर्चा और मीम्स बन रहे हैं। यह सीरीज बॉलीवुड बैकड्रॉप पर बनी है।