शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में आने से पहले ही स्टार बन चुकी हैं । सुहाना, जिसने न्यूयॉर्क से फ़िल्मों से संबंधित अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है, अब जल्द ही अपने बॉलीवुड करियर को शुरू करेंगी । हालांकि उन्होंने अभी अपना बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है । बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली स्टारकिड सुहाना खान अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं लेकिन इन दिनों उनका सागदी भरा लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

सुहाना खान का सागदी से भरा लुक
सुहाना का ये सिंपल-ब्यूटीफ़ुल लुक उनकी मां गौरी खान और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने शेयर किया है । इस लुक में सुहाना व्हाइट कलर के चिकनकारी लहंगे में पोज देते हुए नजर आ रही हैं ।

फोटोशूट के दौरान सुहाना के ओवरऑल लुक की बात करें तो सुहाना ने पोनी हेयर स्टाइल बनाया है । माथे पर ब्लैक छोटी बिंदी, कानों में ओवरसाइडज झुमके और चेहरे पर परफेक्ट लाइट न्यूड मेकअप में सुहाना काफ़ी खूबसूरत लग रही हैं ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, कहा जा रहा है कि सुहाना जल्द ही जोया अख्तर की आर्चीज के हिंदी एडेप्टेशन फ़िल्म में नजर आ सकती हैं । इस फ़िल्म में खुशी कपूर और इब्राहिल अली खान के भी नजर आने की खबर है ।
















