संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी थिएटर तक दर्शकों को लाने में कामयाब हो गई है । हर तरफ़ से पॉजिटिव रेस्पॉन्स पाने वाली गंगूबाई काठियावाड़ी को न केवल भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर धूम मचा रही है बल्कि विदेशी यानि ओवरसीज मार्केट में भी गंगूबाई भारी संख्या में दर्शक जुटाने में कामयाब हो रही है । आलम ये है कि गंगूबाई काठियावाड़ी ने ओवरसीज मार्केट में अजीत स्टारर वलिमै और पवन कल्याण स्टारर भीमला नायक को भी पीछे छोड़ दिया है ।

Gangubai Kathiawadi Box Office (Overseas): देश में ही नहीं विदेश में भी आलिया भट्ट की गंग़ूबाई काठियावाड़ी कर रही है राज ; ओवरसीज मार्केट में अजीत की वलिमै और भीमला नायक को पीछे छोड़ा

आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी बना रही है रिकॉर्ड

यूके और आयरलैंड के विदेशी बाजार में, गंगूबाई काठियावाड़ी 151 स्क्रीन्स के साथ 2.26 करोड़ रु कमाने में कामयाब हुई । वहीं भीमला नायक, जो 37 स्क्रीनों पर रिलीज़ हुई, 1.39 करोड़ रु कमाए और अजित स्टारर वलिमै ने 59 स्क्रीन के साथ 1.14 करोड़ रु कमाए । ये सब देखते हुए गंग़ूबाई का ओवरसीज कलेक्शन सबसे ज्यादा है ।

गंगूबाई काठियावाड़ी, जो अधिकांश विदेशी बाजारों में सबसे आगे चल रही है, के ओवरसीज बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन में आने वाले दिनों में भारी इजाफ़ा देखने को मिलेगा ।

यूके और आयरलैंड का बॉक्स ऑफिस :

गंगूबाई काठियावाड़ी - 2.26 करोड़ रु

भीमला नायक - 1.39 करोड़ रु

वलीमाई - 1.14 करोड़ रु

ऑस्ट्रेलिया का बॉक्स ऑफिस :

गंगूबाई काठियावाड़ी - 2.05 करोड़ रु [3,76,237 A$]

भीमला नायक - 1.58 करोड़ रु [2,90,412 A$]

वलिमै - 97.47 लाख रु [1,79,230 A$]