कंगना रनौत का सबसे निडर रियलिटी शो लॉक अप: बेडएस जेल अत्याचारी खेल का आगाज हो चुका है । एकता आर कपूर द्दारा निर्मित लॉक अप 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो गया है । इस शो में शामिल हुए सभी 16 प्रतियोगी किसी न किसी विवाद से जुड़े हुए हैं जिसमें सबसे ऊपर नाम आता है मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे को जो अपने बोल्ड लुक और कंटेंट की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है । विवादों से गहरा नाता रखने वाली पूनम पांडे ने खुद कबूल किया है कि उन्होंने कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट की क्योंकि उन्हें काम नहीं मिल रहा था ।

कंगना रनौत के शो में पहुंची पूनम पांडे
वह अपनी हॉटनैस के कारण लॉक अप में गई पूनम पांडे ने हाल ही में एक वेब पो्र्टल को दिए इंटरव्यू में बताया कि, उन्होंने इसलिए कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट की क्योंकि उन्हें काम नहीं मिल रहा था । शुरूआती दिनों में पूनम ने खुद को यंग और मासूम बताया जिसकी वजह उन्होंने लोगों की बातों पर यकीन कर लिया ।
लोगों ने पूनम से कहा कि, लोगों ने उनसे कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट करने को कहा और उन्होंने आंख बंध करके उनका यकीन कर लिया । फ़िर बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वो फैसले गलत थे । पूनम ने माना कि अगर लाइफ में कामयाबी पाना चाहते हैं तो सिर्फ मेहनत से काम करें और आपको ज्यादा से ज्यादा काम मिलेगा । पूनम ने आगे कहा कि, उन्हें एहसास हुआ कि 15 मिनट के फेम की लाइफ में इतनी एहमियत नहीं होती है इसलिए अब वो बस काम करना चाहती हैं ।
72 दिन तक चलेगा कंग़ना का ये शो
शो में शामिल होने पर कंगना पूनम से पूछती हैं कि, “क्या आप मानती हैं कि आप एडल्ट फिल्में बनाती हैं और उनको प्रमोट करती हैं ?” इसके जवाब में पूनम कहती हैं, “मैंने आज तक जितने वीडियोज बनाए हैं, या फिर जितने भी फोटोज क्लिक किए हैं उसमें मैंने कोई भी कानून नहीं तोड़ा है । अगर लोग नकली को इतना पसंद करते हैं तो असली से तो उन्हें प्यार ही हो जाएगा ।”
लॉक अप की बात करें तो, कंगना रनौत का यह शो 72 दिन चलेगा । इसमें कुल 16 सेलिब्रिटीज हिस्सा लेंगे जिन्हें बेसिक सुविधाएं दी जाएंगी । शो का प्रीमियर 27 फरवरी 2022 से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर हो गया है । शो में निशा रावल, पूनम पांडे, स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी, पहलवान बबीता फोगाट, एक्टर करणवीर बोहरा, पायल रोहतगी, सारा खान, तहसीन पूनावाला और सायशा शिंदे शामिल हुई है ।
















