शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने 22 मई को अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया । सुहाना खान ने अपना जन्मदिन न्यू यॉर्क में अपनी गर्ल गैंग के साथ सेलिब्रेट किया जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।

सुहाना खान ने अपनी गर्ल गैंग के साथ सेलिब्रेट किया अपना 21वां जन्मदिन, ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में दिखा गॉरजियस लुक

सुहाना खान की बर्थडे पार्टी

सुहाना की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है । किसी में वो केक काटती नजर आईं तो किसी में कैमरे की ओर पोज देती हुई दिख रही हैं । वायरल वीडियो में सुहाना अपनी गर्ल गैंग के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रही हैं । इस वीडियो में वह अपनी दोस्तों संग एक सॉन्ग पर लिप सिंक करती नजर आ रही हैं । इस दौरान सुहाना ने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस कैरी की है जो उनपर काफी खूबसूरत लग रही है ।

aaf77adc-6437-4e3a-8bb2-d787f21d8d34

इसके अलावा सुहाना ने एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है जिसमें वह ऑलिव ग्रीन कलर के आउटफ़िट में काफ़ी गॉरजियस दिख रही हैं । सुहाना की इस तस्वीर को न केवल उनकी दोस्त बल्कि अन्य लोग भी काफ़ी पसंद कर रहे हैं ।

सुहाना की मां गौरी खान ने भी सोशल मीडिया पर सुहाना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हैपी बर्थडे... तुम्हें आज, कल और हमेशा प्यार मिलेगा ।” इसके जवाब में सुहाना ने लिखा, “आई लव यू”