
अपने जमाने की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री श्रीदेवी, जिसने काफ़ी सालों बाद फ़िल्म इंग्लिश-विंग्लिश से बॉलीवुड में कमबैक किया था, को भारत की पहली महिला सुपर स्टार के रूप में जाना जाता है और अब बहुत जल्द उनकी बेटी जाह्नवी कपूर भी बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं । अपनी मां की तरह ही बेहद खूबसूरत दिखने वाली जाह्नवी को देखते ही यंग श्रीदेवी की याद आ जाती है । श्रीदेवी जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही हॉट हैं उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ।
खूबसूरती के मामले में जाह्नवी अपनी मां को टक्कर देती हुई दिखाई देती है ।
जी हां, जब एक शादी समारोह में श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी के साथ पहुंची तो सब की निगाहें श्रीदेवी और जाह्नवी पर टिक गईं क्योंकि खूबसूरती के मामले में दोनों ही एक दूसरे को मात दे रही थी । उस समारोह की कुछ तस्वीरें अब श्रीदेवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें दोनों मां-बेटी की खूबसूरती साफ़-साफ़ देखी जा सकती है । मशहूर फ़ैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्दारा डिजाइन किया हुआ ड्रेस पहन श्रीदेवी और जाह्नवी काफ़ी कमाल लग रही थीं ।
गौरतलब है कि करण जौहर मराठी फ़िल्म सैराट का हिंदी रीमेक बनाने वाले हैं और जिसके लिए जाह्ववी को साइन किए जाने की खबर जोरों पर है ।
















