भारत में जॉली LLB और जॉली LLB 2 की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद अब जॉली LLB 3 हिंदी सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन चुकी है। और हो भी क्यों न? निर्देशक सुभाष कपूर इस बार जॉली LLB के अरशद वारसी और जॉली LLB 2 के अक्षय कुमार को एपिक कोर्टरूम ड्रामा जॉली LLB 3 में आमने-सामने जो ला रहे हैं । पहले मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट 19 सितंबर 2025 घोषित की थी। लेकिन अब, हमारी एक्सक्लूसिव ट्रेड जानकारी के मुताबिक, फिल्म की रिलीज़ को गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर 2025 पर शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है ।

SCOOP: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की एपिक कोर्टरूम ड्रामा जॉली LLB 3 गांधी जयंती 2025 के दिन हो सकती है रिलीज ; ऋषभ शेट्टी की कांतारा 2 से करना होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला

जॉली LLB 3 का कांतारा 2 से हो सकता है मुकाबला

एक सूत्र ने बताया, “जॉली LLB 3 बहुत शानदार बनी है और इस साल की सबसे एक्साइटिंग फिल्मों में से एक है। फाइनल कट देखने के बाद प्रोड्यूसर्स को लगता है कि फिल्म को एक बड़े हॉलिडे पर रिलीज़ किया जाना चाहिए, जिससे इसकी पहुंच और ज्यादा दर्शकों तक हो सके।”

इस तारीख को पहले ही ऋषभ शेट्टी की कांतारा 2 की भी घोषणा हो चुकी है, लेकिन ऐसी चर्चा है कि उसकी रिलीज़ में देरी हो सकती है। सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “भले ही कांतारा 2 में देरी नहीं भी होती है, तो भी जॉली एलएलबी 3 का ऋषभ शेट्टी अभिनीत फ़िल्म से क्लैश हो सकता है। गांधी जयंती एक बड़ी छुट्टी है, और इस दिन दो फिल्में रिलीज़ हो सकती हैं। जॉली एक बड़ी फ्रैंचाइज़ी है, और इसके पास एक मजबूत फैनबेस है, जो सिनेमाघरों का रुख ज़रूर करेगा।”

दिलचस्प बात ये है कि जॉली LLB 3 एक कंट्रोल्ड बजट में बनाई गई है, जिससे क्लैश की स्थिति में भी नुकसान का खतरा बेहद कम है । “कांतारा 2 का बजट बड़ा है, इसलिए उनके लिए रिस्क ज़्यादा है । जॉली LLB 3 के सभी स्टेकहोल्डर्स क्लैश के बावजूद अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। फिलहाल अक्षय कुमार, सुभाष कपूर और वायाकॉम 18 के बीच डेट को लेकर चर्चा चल रही है और जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा,” सूत्र ने कहा ।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या जॉली LLB 3 गांधी जयंती पर कांतारा 2 से टकराएगी, या दर्शकों को मिलेगा दो बड़ी फिल्मों के बीच कुछ और समय का फासला।