
आलिया भट्ट अक्सर अपरांपरागत किरदार को चुनने के लिए जानी जाती है इसलिए उन्होंने इस बार भी महिला केंद्रित फ़िल्म राजी को करने का फ़ैसला किया । हाल ही में शूटिंग के बीच आलिया का लुक सामने आया, जो वो फ़िल्म में निभा रही है ।
पहले हमने आपको बताया था कि, राजी जो वैसे तो कश्मीर की पृष्ठभूमि में सेट है, लेकिन इसकी शूटिंग लोकेशन कश्मीर की जगह मुंबई रखी गई है जहां फ़िल्म का सेट तैयार किया गया है । अब उसी सेट पर आलिया भट्ट की एक झलक देखने को मिली । प्लाजो पेंट, कुर्ता और जैकेट पहने हुए आलिया काफ़ी साधारण लुक में नजर आई । इस फ़िल्म में आलिया एक पाकिस्तानी सैन्य ऑफ़िसर, जिसका किरदार विक्की कौशल निभा रहे हैं, के साथ शादी करती है, और भारत के लिए जासूसी करती है । आलिया अपनी पिछली फ़िल्में जैसे हाईवे और उड़ता पंजाब की तरह इसमें भी चमक-धमक से परे, रूप में नजर आएंगी ।
आपको बता दें कि यह फ़िल्म हरिंदर सिक्का की प्रसिद्ध किताब 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित एक जासूसी थ्रिलर फ़िल्म है । 70 के दशक की पृष्ठभूमि पर बेस्ड यह फ़िल्म भारत-पाक युद्ध के पूर्व की स्थिती को दर्शाती है, जिसमें एक महिला भारतीय सैन्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी देने का फैसला करती है । युद्ध की योजनाओं जैसे बंटवारे के बारे में जानकारी साझा करते हुए, वह अकेले ही अपनी स्मार्ट रणनीति के साथ पाकिस्तानी सेना का तख्ता पलट करने की कोशिश करती है ।
मेघना गुलजार द्दारा निर्देशित फ़िल्म राजी को जंगली पिक्चर्स के सहयोग से करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले, को-प्रोड्यूस किया जाएगा ।
















