बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के लिए हॉट डेस्टिनेशन बने मालदीव में एक के बाद एक बॉलीवड सिलेब्स अपने लॉकडाउन के हैंगओवर को खत्म करने के लिए वेकेशन मनाने पहुंचे । सिंगर व मॉडल सोफी चौधरी भी वेकेशन के लिए मालदीव पहुंची थी । हालांकि अब सोफी मालदीव में वेकेशन मनाकर वापस मुंबई लौट आई हैं । अपने मालदीव वेकेशन से सोफी चौधरी ने अपनी हॉट बिकिनी फ़ोटोज से सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई । और अब एक बार फ़िर सोफी चौधरी ने अपने बेहद सेक्सी और बोल्ड बिकिनी लुक से तापमान बढ़ा दिया है ।

सोफी चौधरी का हॉट लुक
लगता है सोफ़ी पर से मालदीव वेकेशन का हैंगओवर खत्म नहीं हुआ इसलिए वह मालदीव वेकेशन से एक के बाद एक लगातार फ़ोटोज पोस्ट कर रही हैं । इस बार सोफ़ी ने अपनी जिस फ़ोटो को पोस्ट किया है उसमें वह रेड कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं । समंदर किनारे चट्टान पर बैठी सोफ़ी का हॉट एंड बोल्ड लुक उनके फ़ैंस को दीवाना कर रहा है ।

गौरतलब है कि, सोफी ने बतौर पॉप सिंगर अपने करियर की शुरुआत की थी । इसके बाद सोफी को पहचान एमटीवी की वीडियो जॉकी (वीजे) के तौर पर मिली । सोफी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म शादी नंबर 1 से की थी । प्यार के साइड इफ़ैक्ट्स, स्पीड,वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा जैसी फ़िल्मों में सोफ़ी नजर आ चुकी है ।
















