सोनम कपूर आहुजा अक्सर फ़ैमिनिज़्म को सपोर्ट करते हुए दिखाई देती है । और सोनम कपूर की यही बात उन्हें ओरों से अलग करती है । सोनम कपूर ने खुलकर बॉलीवुड में लिंग-भेद और पक्षपात के खिलाफ़ अपनी आवाज बुलंद की है । वह फ़िल्म उद्योग में अभिनेत्री को भी अभिनेता के बराबर अधिकारों की पैरवी करती हुई नजर आई है । इसी नारिवादिता या कहें फ़ैमिनिज़्म के चलते जब अपनी शादी के तुरंत बाद सोनम कपूर ने अपना नाम बदलकर सोनम कपूर आहुजा रख लिया, तो लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और कहा कि, उनके जैसी नारीवादी हस्ती ने ऐसा पितृसत्तात्मक कदम उठाया ।

शादी के बाद आनंद आहुजा के नाम बदलने पर सोनम कपूर आहुजा ने कहा,'ये असली आदमी'

कान से दिए वीडियो साक्षात्कार में सोनम ने कहा कि वह हमेशा नारीवादी रही हैं और नाम बदलने की पसंद उनकी है ना कि किसी और की । कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल के लिए कान फिल्म महोत्सव के रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेरने के बाद सोनम ने इस सबंध में कहा कि, "कपूर भी मेरे पिता का नाम है तो यह भी एक तरह से पुरुष का नाम है । मैंने दोनों को अपनाना चुना । आनंद ने भी अपना नाम बदला लेकिन किसी ने भी उस बारे में नहीं लिखा ।. मैंने बस सोशल मीडिया पर ऐसा करने का फैसला किया क्योंकि वह मेरा प्लेटफॉर्म है यह कहने के लिए कि मैंने अपनी मर्जी से कुछ चुना है ।"

inside-1-1

आनंद आहुजा ने अपने नाम से जोड़ा सोनम कपूर आहुजा का नाम

इसके तुरंत बाद, आनंद के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनका बदला हुआ नाम डिस्प्ले होने लगा । शादी के बाद आनंद ने अपना नाम बदल कर रख, आनंद एस आहुजा, इस पर सोनम ने कमेंट कर कहा, यह है असली आदमी । बता दें कि उनके नाम में लिखा 'एस' सोनम के नाम से लिया गया है और उन्होंने अपना नाम आनंद सोनम आहूजा लिख लिया है । सोनम के अनुसार आनंद ने भी अपनी मर्जी से अपना नाम बदलकर आनंद एस आहूजा कर लिया है लेकिन उनको किसी ने इस बात के लिए न ही टोका और ना ही ट्रोल किया ।

inside-2

बता दें कि शादी के तुरंत बाद सोनम ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपना नाम बदलकर ‘सोनम के. आहूजा ’ कर लिया था । उनके इस कदम की कई लोगों ने आलोचना करते हुए कहा था कि उनके जैसी नारीवादी हस्ती ने ऐसा पितृसत्तात्मक कदम उठाया । सोनम ने मीडिया को बताया था कि, शादी के बाद नाम बदलना उनकी अपनी पसंद है लेकिन लोग उन्हें इस पर भी ट्रोल कर रहे है ।

यह भी पढ़ें : सोनम कपूर-आनंद आहुजा दी वेडिंग : एक दूजे के हुए सोनम-आनंद, देखिए अंदर की तस्वीरें

फ़िल्मों की बात करें तो, सोनम के पास इन दिनों फ़िल्मों की लाइन लगी हुई है । सोनम जल्द ही वीरे दी वेडिंग में अपनी गर्ल गैंग करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया के साथ नजर आएंगी । इसके अलावा वह दिलकएर सलमान के साथ आगामी फ़िल्म द जोया फ़ैक्टर के लिए काम शुरू करेंगी ।