सोनम कपूर और आनंद आहुजा, आज फ़ाइनली शादी के बंधन में बंधने जा रहे है और इस जोड़े को अपना आशिर्वाद देने के लिए बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शादी वाले स्थल पर पहुंच रही है । यकीनन, सोनम कपूर और आनंद आहुजा की शादी, इस साल की अभी तक की सबसे बड़ी बॉलीवुड वेडिंग रही है । आपको बता दें कि सोनम-आनंद की मेहंदी और संगीत सेरेमनी आयोजित हो चुकी है और आज शादी और रिसेस्पशन का फ़ंक्शन आयोजित होने वाला है । ये शादी सोनम की मौसी कविता सिंह के बैंड स्टेंड स्थित बंग़ले, ऐन्सेस्ट्रल रॉकडेल बंगले पर आयोजित हो रही है ।

सोनम कपूर- आनंद आहुजा वेडिंग LIVE अपडेट्स : तैमुर और सैफ़ अली खान के साथ करीना कपूर खान का दिखा नवाबी अंदाज

सोनम-आनंद एक थीम के अंतर्गत आयोजित हो रही है । संगीत सेरेमनी में जहां व्हाइट कलर ड्रेस कोड था वहीं शादी में गुलाबी कलर ड्रेस कलर रखा गया है । शादी का मंडप सज कर तैयार है और मंडप को भी थीम के अंतर्गत गुलाबी फ़ूलों से सजाया गया है ।

करीना कपूर खान के साथ तैमुर अली खान का भी दिखा नवाबी अंदाज

शादी में एक-एक करके मेहमान पहुंच रहे है । सोनम की वीरे दी वेडिंग की साथी कलाकार करीना कपूर खान बेबी पिंक कलर में काफ़ी रॉयल लग रही है । करीना यहां अपने नवाब सैफ़ अली खान और छोटे नवाब तैमुर अली खान के साथ पहुंची । ट्रेडिशनल अवतार में ये तीनो बेहद खूबसूरत नजर आ रहे है ।

सोनम की चचेरी बहनें जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर इस शादी में अपने पापा बोनी कपूर के साथ पहुंची । पिंक और यैलो कलर के पेस्टल शेड्स में ये तीनों बेहद आकर्षक लग रहे है ।

करण जौहर भी क्लासिक पिंक कलर की शेरवानी में काफ़ी जंच रहे है ।

सोनम कपूर- आनंद आहुजा वेडिंग LIVE अपडेट्स : तैमुर और सैफ़ अली खान के साथ करीना कपूर खान का दिखा नवाबी अंदाज

फ़ाइनली, दुल्हन बनी सोनम का 'दुल्हन' अवतार सामने आ ही गया । दु्ल्हन अवतार में सोनम बेहद खूबसूरत लग रही है ।

Sonam-Kapoor-–-Anand-Ahuja-wedding-LIVE-updates-Groom’s-look-out-Anil-Kapoor-Jacqueline-Fernandez-ARRIVE

Sonam-Kapoor-–-Anand-Ahuja-wedding-LIVE-updates-Groom’s-look-out-Anil-Kapoor-Jacqueline-Fernandez-ARRIVE-4

दुल्हा आनंद आहुजा अपनी शादी के मौके पर राघवेंद्र राठौड़ की कढ़ाईदार गोल्ड और बेज कलर की शेरवानी में नजर आए । गले में पहनी अनकट पन्ने की माला आनंद के लुक को काफ़ी रॉयल बना रही है । वहीं दुल्हन के पापा, अनिल कपूर की बात करें तो, बेटी की शादी के मौके पत पापा सफ़ेद कलर की शेरवानी में बेहद आकर्षक नजर आए और मेहमानों के स्वागत में काफ़ी खुश नजर आए । कल संगीत के फ़ंक्शन में अनिल ने अपने डांस से समां बांध दिया था ।

दुल्हन की सहेली, जैकलीन फ़र्नांडीज और अंशुला कपूर अपने ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आई ।

यह भी पढ़ें : सोनम कपूर की मेहंदी : मेहंदी की रस्म में सोनम ने आनंद आहुजा को गले लगाकार किया डांस, देखिए अनदेखे वीडियो

 

Sonam-Kapoor-–-Anand-Ahuja-wedding-LIVE-updates-Groom’s-look-out-Anil-Kapoor-Jacqueline-Fernandez-ARRIVE-2 Sonam-Kapoor-–-Anand-Ahuja-wedding-LIVE-updates-Groom’s-look-out-Anil-Kapoor-Jacqueline-Fernandez-ARRIVE-1

Sonam-Kapoor-–-Anand-Ahuja-wedding-LIVE-updates-Groom’s-look-out-Anil-Kapoor-Jacqueline-Fernandez-ARRIVE-3

 

सोनम और आनंद चार साल की रिलेशनशिप के बाद आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे है । कपूर और आहुजा परिवार के साथ जारी साझा बयान जारी कर कहा गया कि, '''कपूर और आहूजा परिवार को सोनम और आनंद की शादी का अनाउंसमेंट करते हुए बेहद खुशी हो रही है । 8 मई को मुंबई में सोनम और आनंद की शादी होगी । ये एक बेहद निजी मामला है और हम आप सबसे रिक्वेस्ट करते हैं कि आप सब हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें । आपका प्यार और दुआएं हमारे इस खास मौके को और भी खास बनाएगा । शुक्रिया ।''