सोनाली बेंद्रे ने अपनी बीमारी के बारें में खुलासा कर अपने फ़ैंस को सदमे में डाल दिया है । सोनाली के कैंसर की खबर सुनते ही पूरा बॉलीवुड उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करने में जुट गया । फैन्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं । इन दिनों सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क में अपने हाईइ ग्रेड कैंसर का इलाज करा रही हैं साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफ़ी एक्टिव हैं ।

भले ही सोनाली इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हों लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी है और जरा भी न घबराते हुए बेहद खुशमिजाज अंदाज में कैंसर को मात देने में जुट गई हैं । और इसका हाल ही में सबूत भी मिल गया जब सोनाली ने अपनी कीमोथैरेपी के दौरान बाल कट जाने के बाद नए लुक की तस्वीर को अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया ।

मुस्कुराते हुए कैंसर को हराने के लिए सोनाली बेंद्रे ने ऐसे की तैयारी, देखकर दिल भर आएगा !

सोनाली बेंद्रे ने अपने इलाज के दौरान कटवाए बाल

इस तस्वीर में सोनाली का आत्मविश्वास साफ़-साफ़ नजर आ रहा है और अब तो ये उम्मीद पूरी तरह से मजबूत हो गई है कि वे इस बीमारी को जरूर हरा देंग़ी । अपन नए लुक की तस्वीर को पोस्ट करते हुए सोनाली ने लिखा, “'अपनी सबसे पसंदीदा लेखिका इसाबेल के शब्‍दों में कहूं तो हमें जब तक अपनी अंदरूनी ताकत को बाहर निकालने के लिए मजबूर नहीं किया जाता, तब तक हम समझ ही नहीं पाते कि हम कितने शक्तिशाली हैं । हर दुख में, युद्ध या जरूरत के समय लोग शानदार चीजें करते हैं ।'

सोनाली ने आगे लिखा, 'पिछले कुछ दिनों में आपसे जो मुझे प्‍यार मिला है उसने मुझे अभिभूत कर दिया है.. और मैं उनकी सबसे ज्‍यादा आभारी हूं, जिन्‍होंने इस दौरान मुझे कैंसर से जूझने के अपने और अपने प्रियजनों के अनुभव और कहानियां साझा की हैं. इस कहानियों ने मुझे और भी हिम्‍मत और ताकत दी है और सबसे जरूरी बात की मुझे यह एहसास दिलाया है कि मैं अकेली नहीं हूं..।'

सोनाली ने लिखा था भावुक पोस्ट

अभी कुछ दिन पहले सोनाली ने इंस्टाग्राम पर अपनी बीमारी के बारें में बताते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा, 'कभी-कभी जब आपको जरा भी उम्मीद नहीं होती जिंदगी अचानक आपको अजीब से मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है । हाल ही में मुझे हाई-ग्रेड कैंसर डायग्नोज हुआ है, जिसके बारे में वाकई में हमें पता तक नहीं चला । हल्के दर्द के चलते कुछ टेस्ट करवाए, जिससे ऐसी रिपोर्ट आई जिसकी उम्मीद तक नहीं थी । मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे चारों तरफ मजबूती से खड़े हैं और पूरा साथ दे रहे हैं । मैं बहुत खुशकिस्मत और उन सबकी आभारी हूं ।'

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड के इन सितारों ने कैंसर से जीती जंग, प्रेरणादयक है इनकी दास्तां

हम आशा करते हैं कि प्रतिभावान अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे जल्द से जल्द कैंसर से जंग जीत जाए और जल्द घर वापस आ जाएं ।