अमिताभ बच्चन और ॠषि कपूर पूरे 27 साल बाद, एक दूसरे के साथ फ़िर से बड़े परदे पर नजर आने वाले हैं उमेश शुक्ला की फ़िल्म 102 नॉट आउट में । इस हफ़्ते की शुरूआत में इस फ़िल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंची, और उन्हीं में से एक थे अमिताभ और ॠषि के बेटे अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर । अपने पिताओं की तरह अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर में भी काफ़ी अच्छी बॉंडिंग है, जिसका पता स्क्रीनिंग के दौरान चला, जब ये दोनों अपने-अपने पापा की नकल उतारते हुए नजर आए ।

अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर की पाउट सेल्फ़ी
बीते हफ़्ते, एक प्रमोशनल वीडियो में, ॠषि और अमिताभ पाउट सेल्फ़ी सीखते हुए नजर आए । जहां अमिताभ ने तुरंत पाउट सेल्फ़ी सीख ली, वहीं ॠषि को इसे करने में थोड़ा समय लगा । और ऐसा ही कुछ करते हुए नजर आए अमिताभ और ॠषि के बेटे अभिषेक और रणबीर । जब अभिषेक और रणबीर एक दूसरे से फ़िल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर मिले तो दोनों ने एक दूसरे के साथ काफ़ी अच्छा समय बिताया और एक दूसरे के साथ पाउट सेल्फ़ी क्लिक की । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा, “Yo! ! What they (the fathers) can do, we (the sons) try to do too. #102notout #fathersandsons #ootd @amitabhbachchan @chintskap#ranbirkapoor #mustwatch #pout.”
यह भी पढ़ें : फ़िल्म समीक्षा : 102 नॉट आउट
अमिताभ और ॠषि की हिट जोड़ी एक साथ कई फ़िल्मों में नजर आ चुकी है जैसे- अमर अकबर एंथनी, कभी कभी, अजूबा, नसीब और कुली । ये दोनों दिग्गज अभिनेता हिंदी सिनेमा में काफ़ी प्रतिष्ठित अभिनेताओं के रूप में जाने जाते है । उमेश शुक्ला द्दारा निर्देशित 102 नॉट आउट 4, मई को दुनियाभर में रिलीज हो रही है ।
















