
बेहद दमदार अभिनेत्री राधिका आप्टे, जिसने बॉलीवुड मे अपनी जगह ख्हुद के बलबूते बनाई, चुनौती लेने से कभी नहीं घबराती हैं । फ़ोबिया और कबाली जैसी फ़िल्मों में अपनी बेहतरीन अदायगी से सभी को हैरान कर देने वाली राधिका आप्टे इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी हॉटनैस से सनसनी मचा रही हैं ।

हाल ही में राधिका आप्टे का एक बेहद खूबसूरत फ़ोटो सामने आया जिसे दिग्गज फ़िल्ममेकर आशिष एन शाह ने क्लिक किया । व्हाइट ड्रेस में राधिका आप्टे बेहद खूबसूरत दिख रही हैं । राधिका आप्टे ने बॉलीवुड में अपनी बेहद धीमी शुरूआत की लेकिन अब उनकी झोली में कई बड़ी फ़िल्में हैं ।
फ़िल्मों की बात करें तो, राधिका आप्टे इन दीनों दिग्गज फ़िल्ममेकर श्रीराम राघवन की अगली फ़िल्म शूट द पियानो प्लेयर की शूटिंग में व्यस्त है । इस फ़िल्म में तब्बू और आयुष्मान खुराना अहम भूमिका में नजर आएंगे ।
















