जग्गा जासूस के प्रमुख अभिनेता रणबीर कपूर उर्फ जग्गा और कटरीना कैफ उर्फ श्रुति फ़िल्म का एक ओर गीत 'मुसाफ़िर' को अपने प्रसंशको के सामने पेश करने के लिए तैयार है ।

गीत के इस टीज़र में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ जग्गा के पिताजी को खोजते हुए नज़र आ रहे है । जग्गा जासूस में जग्गा और श्रुति कई साहसी क्षणों दिखाया जाएगा ।

पर्दे के पीछे की इस वीडियो में फ़िल्म के प्रमुख अभिनेता संगीत कलाकार प्रीतम के साथ अनौपचारिक बात करते हुए भी नज़र आ रहे है । फिल्म के निर्माताओं अपने विभिन्न अनूठे तरीको के जरिये दर्शकों के मनोरंजन में कोई कसर नही छोड़ रहे है ।

फिल्म दुनिया भर के दर्शकों के लिए संगीतमय मनोरंजन का माध्यम बन रही है । फ़िल्म से पहले फ़िल्म के गानों लोगों के दिलों में खूब जगह बना रहे हैं और यह फ़िल्म के पक्ष में साबित होगा । जग्गा जासूस की रोमांचक निराली दुनिया का दीदार करने के लिए उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है । यह फिल्म एक साहसी नाटक है जहां रणबीर का किरदार उनके लापता पिता की तलाश में है ।

यूटीवी डिज्नी द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म जग्गा जासूस को अनुराग बसु द्दारा निर्देशित किया गया है । प्रीतम के संगीत से सजी इस फ़िल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ प्रमुख भूमिका निभाएंगे । यह फ़िल्म 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।