अभी कल ही हमने आपको ईशा गुप्ता की आगामी फ़िल्म बादशाहो में उनके रोल का खुलासा किया जो कि बीते जमाने की सेक्सी अभिनेत्री जीनत अमान और परवीन बॉबी से प्रेरित है । और उसके पहले, हम आपके लिए लाए हैं ईशा गुप्ता की ऐसी सेक्सी इमेज जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे । वहीं एक वीडियो भी है जिसमें ईशा बेहद हॉट लिंगरी में अपने सेक्सी कर्व दिखा रही हैं ।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस टीजर वीडियो को पोस्ट करते हुए ईशा गुप्ता ने सिर्फ़ लिखा, “Coming soon” । हालांकि इस वीडियो के पीछे आखिर क्या रहस्य है, ये अभी तक रहस्य बना हुआ है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि इस वीडियो में ईशा बेहद हॉट दिख रही है । इस फ़ोटो को अर्जुन मार्क ने शूट किया और मोहित राय ने स्टाइल किया है । अर्जुन और मोहित ने भी यही सेम वीडियो अपने अकाउंट पर भी पोस्ट किया । इसे पोस्ट करते हुए मोहित ने लिखा, “Something hot is cooking with @egupta and @arjun.mark ! Watch this space for more ?? #eshagupta #MRstyles” । अर्जुन ने पोस्ट करते हुए लिखा, “This shoot is sure to blow your mind!! @egupta seen like never before! Watch out for the images here soon..”

फ़िल्मों की बात करें तो, ईशा गुप्ता जल्द ही मिलन लुथरिया की आगामी फ़िल्म बादशाहो में अजय देवगन, इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल और इलियाना डिक्रूज के साथ नजर आएंगी । यह फ़िल्म इसी सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

A post shared by Esha Gupta (@egupta) on