सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स के निर्माता रवि भगचंदका अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ मिलकर अपनी अगली फिल्म सितारे ज़मीन पर के लिए तैयार हैं। जिस तरह उन्होंने अपने बचपन का सपना सचिन तेंदुलकर के साथ काम करके पूरा किया, उसी तरह आमिर खान के साथ सितारे ज़मीन पर पर सहयोग करना भी उनके लिए एक खास उपलब्धि है। सितारे ज़मीन पर उनके उस सफर का एक और भावनात्मक पड़ाव है, जहां वे ऐसी कहानियाँ सुनाना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और हर किसी से जुड़ सकें।

सितारे ज़मीन पर के लिए रवि भगचंदका ने जताया आभार
अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, “@sachintendulkar के साथ काम करके बचपन का सपना पूरा हुआ, अब एक और आइकन के साथ ये सिलसिला जारी है! सितारे ज़मीन पर हमारे अनोखी कहानियाँ सुनाने के सफर का अगला कदम है।”
पहले 200NOTOUT Cinema के बैनर तले रवि ने सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स जैसी प्रेरणादायक बायोपिक दर्शकों तक पहुँचाई थी। अब सितारे ज़मीन पर के साथ-साथ वे युवराज सिंह की बायोपिक पर भी काम कर रहे हैं।
कई और दिलचस्प घोषणाओं के साथ, रवि भगचंदका सिनेमा के ज़रिए प्रभावशाली कहानियाँ सामने लाने का सिलसिला जारी रखे हुए हैं।
















