सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस की जांच अब न केवल मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस कर रही है बल्कि अब इस केस में प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई भी शामिल हो गई है । सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में हर दिन एक नया खुलासा हो रहा है । जहां एक तरफ़ रिया चक्रवर्ती अपनी सफ़ाई में हर दिन एक न एक सबूत पेश कर रही हैं वहीं कुछ खबरों में कहा जा रहा था कि सुशांत और उनके पिता केके सिंह के आपसी रिश्ते अच्छे नहीं थे । लेकिन इन सभी बातों का सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति डट कर और सबूत के साथ जवाब दे रही हैं ।

सुशांत सिंह राजपूत के अपने पिता के साथ बिगड़े रिश्ते, पिता की दूसरी शादी जैसे सभी बेबुनियाद आरोपों का सुशांत की बहन श्वेता ने दिया करारा जवाब

सुशांत सिंह राजपूत और पिता के रिश्ते का सच

हाल ही में श्वेता ने अपने पिता और भाई की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसके माध्यम से वह उन बेबुनियाद खबरों का खंडन करना चाह रही हैं जिसमें कहा जा रहा था कि सुशांत और उनके पिता केके सिंह के आपसी रिश्ते अच्छे नहीं थे । श्वेता ने अपने पिता के साथ भाई सुशांत की एक तस्वीर भी शेयर करते हुए लिखा, “पिता, जिनसे हमने सीखा है कि लड़ा कैसे जाता है, मतभेद को बावजूद खुद को हमेशा पॉजिटिव कैसे रखना है, वह हमारी ताकत हैं, हमारा गर्व हैं ।”

बता दें कि शिवसेना के मुखपत्र सामना में पार्टी के सांसद संजय राउत ने अपने लेख में आरोप लगाया था कि सुशांत के पिता ने दूसरी शादी की थी, जिसे सुशांत ने स्वीकार नहीं किया था । इसलिए दोनों के संबंध अच्छे नहीं थे । हालांकि सुशांत के पिता की दो शादियों वाली बात की जब जांच की गई तो यह बात गलत साबित हुई ।

यह भी पढ़ें : प्रोपर्टी या बैंक बैलेंस के नाम पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर की सुशांत सिंह राजपूत की वो एकमात्र निशानी जो उनके पास है

गौरतलब है कि सुशांत की बहन श्वेता लगातार सोशल मीडिया पर अपने भाई को इंसाफ़ दिलाने की कोशिश में लगी हुई है ।