दिल दहला देने वाले पुलवामा आतंकी हमले से हर कोई आक्रोशित है और इसमें शहीद हिए 49 जवान और घायल हुए 35 सीआरपीएफ़ जवानों को देख हर किसी का सीना छलनी हो रहा है । कहा जा रहा है कि, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में सीआरपीएफ के काफिले पर हुआ आत्मघाती आतंकी हमला उरी से भी बड़ा आंतकी हमला है । बॉलीवुड भी इस आतंकी हमले पर बहुत आक्रोशित है । बॉलीवुड की 'मर्दानी' कंगना रनौत पाकिस्तान की इस नापाक करतूत से बेहद गुस्से में दिखी । कंगना रनौत ने इस हमले के बाद शबाना आज़मी सहित पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को आड़े हाथों लिया । कंगना रनौत ने खुलेआम शबानी आजमी को पाकिस्तान का न्यौता स्वीकारने को लेकर 'एंटी नेशनल' बोल दिया ।

कंगना रनौत ने बॉलीवुड के कुछ लोगों को एंटी नेशनल कहा
दरअसल, शबाना आजमी और जावेद अख्तर को कराची आर्ट फेस्टिवल में आने का न्यौता मिला था जिसे दोनों ने सहर्ष स्वीकार भी कर लिया था लेकिन फ़िर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी घटना के बाद उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया । इसी बात पर कंगना ने शबाना आजमी को अपना निशाना बनाया है । कंगना ने शबाना आजमी पर हमला बोलते हुए कहा कि, शबाना आजमी जैसे लोग ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे गैंग का समर्थन करते हैं’, आखिरकार, उन्होंने कराची में हो रहे इस फेस्टिवल का न्योता स्वीकार क्यों किया । क्या उन्हें पता नहीं है कि उरी की घटना के बाद हमारे देश में पाकिस्तानी एक्टर्स को बैन कर दिया गया है ।
कंगना यहीं नहीं रूकी उन्होंने फ़िर से बॉलीवुड को निशाना बनाते हुए कहा कि, यह फ़िल्म इंडस्ट्री एंटी नेशनल लोगों से भरी पड़ी है, जो हमारे दुश्मनों का मनोबल ऊंचा करने का काम कर रहे हैं । लेकिन, यह समय बड़ा एक्शन लेने का है । इस बार पाकिस्तान कलाकारों के बैन पर नहीं, बल्कि उनके सर्वनाश पर करना चाहिए ।
कंगना की देशभक्ति पर लोगों को हुई हैरानी

कंगना की ऐसी देशभक्ति देख कुछ लोग उनके फ़ैन हो गए और कंगना का पाकिस्तान के लिए नाराजगी को सही ठहराया । वहीं कुछ ऐसे लोग भी है जिनके मन में ये सवाल कौंधा कि कंगना, जो पाकिस्तान का सर्वनाश करने पर जोर दे रही हैं, लेकिन क्यों पाकिस्तान के थिएटर में चल रही अपनी हालिया रिलीज फ़िल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी को उतरवा रही है ।
कुछ लोग इस बात से बेहद हैरान है कि पाकिस्तान में कंगना की मणिकर्णिका धड़ल्ले से चल रही है । फ़िर क्यों कंगना इस फ़िल्म को वहां से उतरवा नहीं रही है । जैसा कि आप फ़ोटो में देख सकते हैं कि कंगना की पीरियड ड्रामा फ़िल्म मणिकर्णिका लाहोर के यूनिवर्सिल सिनेमा में चल रही है । इसके अलावा और कई थिएटर में भी यह चल रही है । कुछ लोगों के अनुसार कंगना को अपनी फ़िल्म मणिकर्णिका, जिसके कुछ भागों को उन्होंने निर्देशित भी किया था, उतरा दे ।

आपको बता दें कि, करीब 2500 जवानों के काफिले में से एक बस को आतंकी ने 350 किलो से भरी कार से टक्कर मारी और इसमें सीआरपीएफ के 49 जवान शहीद हो गए हैं । जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और इसके आतंकी आदिल अहमद डार ने सीआरपीएफ काफिले पर हमले को अंजाम देने के लिए 350 किलो IED (Improvised Explosive Device) का इस्तेमाल किया था । इस हमले के बाद दुनिया के कई देशों ने भारत सरकार और जनता के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं ।
यह भी पढ़ें : अजय देवगन और उनकी टोटल धमाल टीम ने पाकिस्तान से पुलवामा आतंकी हमले का ऐसे लिया बदला
अभी कल ही की बात करें तो पाकिस्तान की नापाक हरकत से खफ़ा अजय देवगन और उनकी आगामी फ़िल्म टोटल धमाल की पूरी टीम ने अपनी फ़िल्म टोटल धमाल को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करने का फ़ैसला किया । वहीं भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के बैन पर सख्त कदम उठाते हुए सिने एसोसिएशन ने पाकिस्तानी एक्टर्स और आर्टिस्ट पर पूरी तरह का बैन लगा दिया है । ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी घोषणा कर दी है कि कोई भी अगर पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करता है तो उसके खिलाफ AICWA सख्त कदम उठाएगा ।
यह भी पढ़ें : पुलवामा आतंकी हमला : कंगना रनौत ने शबानी आज़मी को कहा ‘एंटी नेशनल’ तो शबाना बोलीं ‘यह समय पर्सनल होने का नहीं’
बहरहाल, अब कंगना की देशभक्ति पर सवाल उठने लगा है । अब ये देखना दिलचस्प है कि कंगना इन आरोपों और सवालों का कैसे जवाब देती है ।
















