बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, जो अपने अभिनय के साथ-साथ अपने योग और वर्क आउट के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं । शिल्पा शेट्टी के फ़िटनेस वीडियोज के साथ-साथ उनके टिक-टॉक वीडियोज भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं । हाल में शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे का एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा । इस वीडियो में शिल्पा के बेटे विआन एकदम प्रफेशनल अंदाज में बैकफ्लिप करते हुए नजर आ रहे हैं । और दिलचस्प बात ये है कि इसे देखकर खुद टाइगर श्रॉफ़ भी हैरान रह गए ।

शिल्पा शेट्टी की फ़िटनेस लेगेसी को आगे बढ़ाते उनके बेटे
शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके बेटे विआन शानदार तरीके से बैक फ्लिप करते नजर आ रहे हैं । इस स्लोमोशन वीडियो में दिख रहा है कि इतनी छोटी सी उम्र में उनका एक-एक स्टेप कितना परफेक्ट है । इस वीडियो के साथ शिल्पा ने अपने बेटे के लिए एक लंबा से कैप्शन भी लिखा है । वियान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है ।
विआन इतनी जल्दी अपनी फिटनेस और हेल्थ पर ध्यान देने लगा है
शिल्पा ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “बच्चे हमेशा अपने बड़ों का अनुसरण करते हैं । हमें वर्कआउट और योग करते देख विआन इतनी जल्दी ही अपनी फिटनेस और हेल्थ पर ध्यान देने लगा है । बच्चों में काफी एनर्जी होती है और यह जरूरी है कि इतनी सारी एनर्जी को सही रास्ते पर लगाया जाए । विआन को जिमनास्टिक पसंद है इसलिए मैंने उसे इसमें एडमिशन दिला दिया । लेकिन बिना प्रैक्टिस के जिम्नास्टिक करना आपको चोट पहुंचा सकता है । इसलिए हम हमेशा प्रैक्टिस करते रहते हैं और उसे व्यस्त, ऐक्टिव और मजबूत बनाए रखते हैं । अगर आपका बच्चा कुछ करना चाहता है तो उसकी प्रैक्टिस करें, इससे बच्चों को भूख लगती है और नींद भी अच्छी आती है । घर पर रहें, सुरक्षित रहें ।”
टाइगर भी लेना चाहते हैं ट्रेनिंग
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ, जो अपनी लचीली बॉडी, खतरनाक स्टंट्स और फ़िटनेस को लेकर जाने जाते हैं, ने भी विआन की बैक फ़्लिप पर कमेंट करते हुए लिखा, “मुझे लगता है कि लॉकडाउन के बाद मुझे अपने छोटे भाई से ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी ।”
वैसे बता दें कि वियान, टाइगर श्रॉफ़ के बहुत बड़े फैन हैं । विआन को भी टाइगर के एक्शन काफ़ी पसंद आते हैं ।
















