साल 2023 की शुरुआत कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फ़िल्म शहजादा के साथ करने वाले हैं । आज मेकर्स ने शहजादा का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है और फ़िल्म के ट्रेलर को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है । शहजादा में एक बार फिर लुका छुपी जोड़ी कार्तिक आर्यन और कृति सेनन देखने को मिलेंगे । बीते साल भूल भूलैया 2 जैसी सुपरहिट फ़िल्म देने बाद कार्तिक के फ़ैंस की शहजादा से काफ़ी उम्मीदें हैं । ऐसे में भी कार्तिक भी अपने फ़ैंस को निराश नहीं करेंगे । शहजादा के ट्रेलर लॉंच के मौक़े पर कार्तिक ने कहा की वह भी मास से निकले हुए हैं इसलिए वह फ़ैंस की फ़ीलिंग को समझ पाते हैं । और वही देने की कोशिश करते हैं जो फ़ैंस पसंद करते हैं ।

कार्तिक आर्यन को फ़ैंस के बीच रहना अच्छा लगता है
कार्तिक ने कहा, “मैं बस एंटरटेन करने यहां आया हूं । मैं भी अपनी फ़िल्मों को देखकर खुश होना चाहता हूं । मैं भी थिएटर में जाकर फ़िल्म देखूँ तो मुझे भी फ़िल्म देखकर मज़ा आना चाहिए । मेरा बस वही एक नज़रिया है । जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि मुझे अपने फ़ैंस बहुत पसंद है । जितना प्यार और सपोर्ट मुझे मेरे फ़ैंस ने दिया है उसका आमें बहुत शुक्रगुज़ार हूं । मैं इसे कभी नहीं भुला सकता । फ़ैंस का मेरे लिया और मेरा उनके लिए वो प्यार बहुत अलग तरह का है । मुझे बहुत अच्छा लगता है फ़ैंस के साथ फ़ोटो खिंचवाना, उनके बीच में रहना और बातचीत करना । मुझे लगता है की मैं भी उस साइड रहा हूं जहां मैं भी किसी का फ़ैन रहा हूं । अब मैं इस साइड आकर जब वो चीज़ एक्सपीरियंस करता हूं तो मुझे उनके साथ इंटरेक्ट करने में मज़ा आता है । मैं इसे कॉम्पटिशन में नहीं देखता बस लोगों का एंटरटेन करते रहना चाहता हूं ।
शहजादा की बात करें तो, इस फ़िल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है, जिसमें कार्तिक, कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर, सनी हिंदुजा और अंकुर राठी ने अभिनय किया है, संगीत प्रीतम ने दिया है, जिसे भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल ने निर्मित किया है। यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी ।
















