हुमा कुरैशी की हालिया रिलीज वेब सीरिज महारानी को हर जगह से खूब सराहना मिल रही है । हर कोई हुमा कुरैशी के अभिनय की तारीफ़ करते नहीं थक रहा है । अब अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी हुमा कुरैशी की तारीफ़ की है और उन्हें मैजिक क्वीन कहा है ।

शत्रुघ्न सिन्हा ने की हुमा कुरैशी की तारीफ़
शत्रुघ्न सिन्हा ने हुमा एस कुरैशी को 'मैजिक क्वीन' कहकर ट्वीट की एक श्रृंखला में उनकी प्रशंसा की। महारानी वेब सीरिज देखने के बाद, बिहार के रहने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने शो की काफ़ी प्रशंसा की है साथ ही हुमा की भी तारीफ़ की । शत्रुघ्न सिन्हा ने हुमा की तारीफ़ करते हुए अपने ट्वीटर अकाउंट से पोस्ट किया ।
शत्रुघ्न सिन्हा जैसे वरिष्ठ अभिनेता से सराहना मिलना मतलब यह तारीफ से काफ़ी बढ़कर है । चूंकि वह बिहार से ताल्लुक रखते हैं और राजनीति का हिस्सा रहे हैं । हुमा ने भी उनके ट्वीट का रिप्लाई किया ।
On Maharani.. like any artist.. I wanted my audience to love me, & they did! I wanted my makers to love me and they did too! But YOU showering so much love on me has just sealed the deal. “Kyunki teesre badshah ‘aap’ hain!” ??❤️?? (if you know you know ) https://t.co/lvghqxuZaG
— Huma S Qureshi (@humasqureshi) June 17, 2021
शत्रुघ्न सिन्हा ने पूरे शो की तारीफ़ की है , उन्होंने शो के के बारे में लिखते हुए उल्लेख किया है की, इसे शानदार ढंग से दर्शाया गया है साथ ही शो के निर्माता , निर्देशक, बाकी एक्टर्स और तकनीशियनों की समान रूप से प्रशंसा की है।
















