संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही करण जौहर की फ़िल्म बेधड़क से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने जा रही हैं । इस फ़िल्म में शनाया कपूर के साथ लक्ष्य ललवानी और गुरफतेह पीरजादा भी लीड रोल में नजर आएंगे । लेकिन अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले शनाया कपूर सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है । और इस बात की तस्दीक शनाया का लेटेस्ट फ़ोटो करता है ।

शनाया कपूर का बोल्ड अंदाज
एक्टिंग की दुनि्या में कदम रखने से पहले शनाया ने अपने बोल्ड लुक को शेयर किया है । शेयर किए गए फ़ोटो में शनाया कट आउट वन शोल्डर ब्लू बिकिनी में रूफ़ टॉप स्विमिंग पूल में नजर आ रही है । शनाया का टोंड फिगर उनके इस लुक को और ज्यादा आकर्षक बना रहा है।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, शनाया अपने बॉलीवुड डेब्यू बेधड़क से पहले जाह्नवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुकी हैं । इसके अलावा शनाया नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में कैमियो रोल कर चुकी हैं । फिल्म में शनाया की मां महीप, सीमा खान, भावना पांडे और नीलम कोठारी हैं ।
बेधड़क से अपना बॉलीवुड करियर शुरू कर रही शनाया की पहली फ़िल्म को करण जौहर और अपूर्व मेहता की धर्मा प्रोडक्शंस द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा । नवंबर 2021 में शनाया अपनी इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू की थी । बेधड़क की कहानी को शशांक खेतान ने लिखा है और इसे डायरेक्ट भी वही कर रहे हैं ।
















