संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर का अभी बॉलीवुड डेब्यू नहीं हुआ है लेकिन वह सोशल मीडिया स्टार जरूर बन चुकी हैं । जाह्नवी कपूर की कजिन शनाया कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं जो उनके फ़ैंस के बीच खासे लोकप्रिय हैं ।

शनाया कपूर ने अपने बेली डांस से किया सभी हैरान, वीडियो पोस्ट कर सुहाना खान को इस चीज के लिए कहा स्पेशल थैंक्स

शनाया कपूर का बेली डांस

पॉपुलर स्टार किड्स में से एक शनाया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह बेली डांस करते हुए नजर आ रही हैं । दिलचस्प बात ये है कि इस परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान की स्कर्ट पहनी है । शनाया इस वीडियो में जबरदस्त मूव्स के साथ बेली डांस कर रही हैं । शनाया ने अपने बेली डांसिंग वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “मैंने कुछ अलग करने की कोशिश की है ।”

इस वीडियो में शनाया व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप और व्हाइट स्कर्ट में नजर आ रही हैं जो दरअसल सुहाना खान की है । शनाया ने बताया कि उन्होंने इस स्कर्ट को शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान से लिया है और इसके लिए सुहाना का शुक्रिया अदा भी किया है ।

बता दें कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर काफ़ी अच्छी दोस्त हैं । ये तीनों अक्सर एक दूसरे के साथ टाइम बिताते हुए नजर आती हैं ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो शनाया, जाह्नवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं । वह जल्द ही बतौर एक्ट्रेस भी बॉलीवुड में कदम रखेंगी ।