पिछले हफ्ते यानि 22 जुलाई शुक्रवार को रिलीज हुई रणबीर कपूर की कमबैक फ़िल्म शमशेरा बॉक्स ऑफ़िस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हुई । रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर अभिनीत, करण मल्होत्रा निर्देशित शमशेरा को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली जिसका असर फ़िल्म के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन पर देखने को मिला । घरेलू मार्केट में 4350 स्क्रीनों पर रिलीज हुई शमशेरा की एक हफ़्ते की कमाई 50 करोड़ रु का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई ।

रणबीर कपूर स्टारर शमशेरा की कमाई ने किया निराश
शमशेरा ने रिलीज से लेकर अभी तक अपने ओपनिंग वीके में कुल 40.45 करोड़ रु की कमाई की है जो उम्मीद से काफ़ी कम साबित हुई । साल 2022 में सबसे ज्यादा ओपनिंग वीक कलेक्शन करने वाली फ़िल्मों में शमशेरा ने 9वां स्थान हासिल किया है ।
साल 2022 में अपने पहले हफ़्ते में सबसे ज्यादा करने वाली टॉप 10 फ़िल्में-
केजीएफ - चैप्टर 2 - 268.63 करोड़ रु
आरआरआर - 132.59 करोड़ रु
द कश्मीर फाइल्स - 97.30 करोड़ रु
भूल भुलैया 2 - 92.05 करोड़ रु
गंगूबाई काठियावाड़ी - 68.93 करोड़ रु
सम्राट पृथ्वीराज - 55.05 करोड़ रु
जुगजुग जीयो - 53.66 करोड़ रु
बच्चन पांडे - 47.98 करोड़ रु
शमशेरा - 40.45 करोड़ रु
हीरोपंती 2 - 23.60 करोड़ रु
और अब तो फ़िल्म के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन की उम्मीद भी कम लग रही है क्योंकि इस हफ़्ते यानि 29 जुलाई को सिनेमाघरों में अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया की एक विलेन रिटर्न्स रिलीज हो गई है । और दिलचस्प बात ये है कि एक विलेन रिटर्न्स को फ़िल्म समी्क्षकों से पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिल रहा है ।
ये कहना गलत नहीं होगा कि शमशेरा बॉलीवुड के लिए एक बड़ी डिजास्टर साबित हुई है ।
















