भले ही शमा सिंकदर पिछले कुछ समय से फ़िल्मों में नजर नहीं आती हो लेकिन सोशल नेटवर्किंग साइट पर उनकी मौजूदगी उन्हें उनके फ़ैंस से जोड़े रखती है । इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल पर 2.4 मिलियन फ़ोलोअर्स के साथ शमा सिकंदर अपने हॉट फ़ोटो से इंटरनेट पर सनसनी मचा देती है । हाल ही में शमा सिकंदर ने अपने बोल्ड फ़ोटो से इंटरनेट पर सनसनी मचा दी ।

शमा सिकंदर की हैट ट्रिक
शमा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक फ़ोटो पोस्ट की है जिसमें उनका बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है । शेयर की गई तस्वीरों में शमा न्यू यॉर्क की बालकनी में खड़ी नजर आ रही हैं । इस दौरान शमा ने अपनी बोल्ड और सेक्सी बॉडी को सिर्फ़ एक बड़े से हैट से ढक रखा है । अपनी इस तस्वीर को शेयर कर शमा ने लिखा, “ हैट ट्रिक”
फ़िल्मों की बात करें तो, शमा पिछली बार शैलेंद्र सिंह द्दारा निर्देशित शॉर्ट फ़िल्म सेक्सहॉलिक में नजर आईं थी । इसके बाद वह विक्रम भट्ट की इरोटिक वेब सीरिज माया में भी नजर आईं थी । इसके अलावा शमा अप्रैल में रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो ‘Hawa Karda’ में भी दिखाई दी थी । शमा टीवी सीरियल ‘ये मेरी लाइफ है’ में पूजा का किरदार निभाकर बहुत फेमस हुई थीं ।
















