अभी कुछ दिन पहले, हमें शाहिद कपूर का रफ़ लुक देखने को मिला जिसमें उनके बिखरे हुए बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी व निराशाजनक चेहरा सामने आया । हमने आपको बताया भी था कि शाहिद कपूर का ये लुक उनकी आगामी फ़िल्म की तैयारी में से एक है । शाहिद एक तेलगु ब्लॉकबस्टर फ़िल्म अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले है । और अब इस फ़िल्म के हिंदी वर्जन को भी नाम मिल गया है, कबीर सिंह । और अब शाहिद कपूर अर्जुन रे्ड्डी के हिंदी रीमेक, कबीर सिंह में कबीर सिंह नाम के व्यक्ति का किरदार निभाएंगे ।

शाहिद कपूर की कबीर सिंह अगले साल रिलीज होगी
इस फ़िल्म में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई देंगी । फ़िल्म के नाम की ऑफ़िशियल घोषणा करते हुए फ़िल्म टीम के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टी की है । वहीं शाहिद ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर रिलीज़ किया है । पोस्टर में ब्लैक बैकग्राउंड है, जिसपर लाल कलर के हाथ का पंच और फिल्म का नाम लिखा है।
शाहिद कपूर ने इसके टाइटल का खुलासा करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि, ‘अर्जुन रेड्डी को बहुत प्यार और सराहना मिली, लेकिन अब कबीर सिंह की बारी है । 2019 में उसे देखने के लिए आप कमर कस लीजिए ।’ इस पोस्टर में एक बंद मुट्ठी दिखाई दे रही है और उसके साथ ही फिल्म का नाम दिख रहा है । फिल्म की रिलीज डेट का भी इस पोस्टर में खुलासा किया गया है जो कि 21 जून 2019 है ।
#ArjunReddy was loved and appreciated now it is time for #KabirSingh! Get reddy to see him in 2019.?@Advani_Kiara @imvangasandeep @itsBhushanKumar @MuradKhetani #KrishanKumar @ashwinvarde @Tseries @Cine1Studios @KabirSinghMovie pic.twitter.com/WINiYR8875
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) October 26, 2018
गौरतलब है कि, तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की कहानी प्यार में धोखा खाए एक गुस्सैल और शराबी सर्जन के बारे में है । और अब शाहिद भी इसके हिंदी वर्जन, कबीर सिंह में ऐसा किरदार निभाते हुए नजर आएंगे । शाहिद की इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा, जिसने अर्जुन रेड्डी को भी निर्देशित किया था ।
#ArjunReddy came & conquered! Now make way for #KabirSingh. He's coming to rule the cinemas in 2019! ?@shahidkapoor @Advani_Kiara @imvangasandeep @itsBhushanKumar @MuradKhetani #KrishanKumar @ashwinvarde @Cine1Studios pic.twitter.com/MLXXUGXrVN
— TSeries (@TSeries) October 26, 2018
तेलुगू वर्जन फिल्म का निर्देशन कर चुके कबीर सिंह ने कहा कि फिल्म के हिंदी वर्ज़न पर काम शुरू करना उत्साह भरी जर्नी थी । उन्होंने बताया, कबीर फिल्म के लीड किरदार का नाम है और कबीर सिंह का पंच और पागलपन भी ठीक वैसा ही होगा जैसा अर्जुन रेड्डी का था ।
यह भी पढ़ें : खुलासा : तारा सुतारिया के हाथ से फ़िसली अर्जुन रेड्डी कियारा आडवाणी ने लपकी
कबीर सिंह को बड़े पैमाने पर मुंबई, दिल्ली और मसूरी में फ़िल्माया जाएगा । शाहिद अपने रोल के लिए पिछले तीन महीनों से तैयारी कर रहे है । भूषण कुमार, मुराद खेतानी, कृष्ण कुमार और अश्विन वर्दे द्दारा प्रोड्यूस इस फ़िल्म को टी-सीरिज व सिने 1 स्टूडियोज के बैनर तले प्रो्ड्यूस किया जाएगा ।
















