परिणीति चोपड़ा, जिसकी हालिया रिलीज फ़िल्म नमस्ते इंग़्लैंड बॉक्सऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, ने अब फ़िल्में चुनने में काफ़ी सतर्कता बरत ली है । और इसलिए परिणीति चोपड़ा ने दिग्गज फ़िल्ममेकर अनुराग बसु की आगामी फ़िल्म करने से इंकार कर दिया है । बता दें कि अनुराग बसु साल 2007 में स्लिपर हिट फ़िल्म लाइफ़ इन ए मेट्रो का रीमेक बनाने जा रहे है और इस फ़िल्म में कई सारे कलाकार नजर आएंगे । और इसलिए परिणीति चोपड़ा को इसके लिए अप्रोच किया लेकिन परि ने इस फ़िल्म को ठुकरा दिया ।

परिणीति चोपड़ा के पास डेट्स का इश्यू है
अभिनेत्री के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि परिणीति ने इस फ़िल्म को डेट इश्यू के चलते इंकार किया है । प्रवक्ता ने कहा कि, ''जिस डेट पर अनुराग परिणीति के साथ इस फ़िल्म के लिए शूट करना चाहते थे, वे डेट पहले से ही केसरी और जबरिया जोड़ी के लिए बुक है । इसलिए दुर्भाग्यवश वह इस फ़िल्म को कर पाने में असमर्थ है ।''
बता दें कि परिणीति ने अपनी दोनों फ़िल्मों की शूटिंग शुरू कर दी है । लेकिन अब इस बारें में कुछ और खबरें भी सुनने को मिल रही हैं जिसमें कहा जा रहा है कि परिणीति ने इस फ़िल्म को करने से इंकार इसलिए किया क्योंकि ये एक मल्टीस्टारर फ़िल्म है और परिणीति अपने करियर के इस पड़ाव पर किसी भी मल्टीस्टारर फ़िल्म में काम करना नहीं चाहती । खबरों का दावा है कि परिणीति को मल्टीस्टारर फ़िल्म करने का विचार उत्साहित नहीं करता है । इसलिए उन्होंने अनुराग बसु की इस फ़िल्म को करने से इंकार कर दिया ।
आपको बता दें कि, लाइफ इन मेट्रो में चार कहानी साथ चलती है । साल 2007 में आई फ़िल्म लाइफ़ इन ए मे्ट्रो में शिल्पा शेट्टी, कंगना रनौत, कोकणा सेन शर्मा और इरफ़ान खान जैसे कलाकार नजर आए थे ।
यह भी पढ़ें : अर्जुन कपूर की दादी ने परिणीति चोपड़ा को चुना अपने पोते की 'दुल्हन'
परिणीति जल्द ही जबरिया जोड़ी और केसरी जैसी फ़िल्मों में काफ़ी अलग तरह का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगी । जबरिया जोड़ी में जहां परिणीति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी वहीं केसरी में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी ।
















