काफ़ी सालों से शाहिद कपूर लंबे स्टाइलिश बालों और दाढ़ी के लुक में नजर आ रहे थे और ये लुक उन पर जंच भी रहा था । यह लुक उनकी आगामी फ़िल्म पद्मावती के लिए था, क्योंकि वह इस फ़िल्म में राजपूत राजा महारावल रतन सिंह के किरदार में नजर आएंगे । फिल्म की शूटिंग में काफी समय लग गया और शाहिद कपूर के पास इस सेक्सी, डेशिंग लुक को बनाए रखने के लिए कोई विकल्प नहीं था, और उनके इस लुक को सभी ने खूब सराहा भी ।

और अब पद्मावती का शूट खत्म हो चुका है, शाहिद कपूर ने अपने लंबे बाल और दाढ़ी मूंछे कटवा दी है । मीडिया और उनके प्रशंसक उनके इस नए लुक को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे । लेकिन दुर्भाग्य से, अभिनेता ने सभी के दिलों को तोड़ते हुए अपना चेहरा छुपाना उचित समझा । और आज ही उनके इस नए लुक की हल्की सी झलक एयरपोर्ट पर देखने को मिली । शाहिद ने अपने कटे हुए बाल और दाढ़ी-मूंछ को छुपाने के लिए कैप से सर को और रूमाल से अपने चेहरे को छुपा कर रखा था । आंखों पर चश्मा लगाए शाहिद ने अपने हाथ से भी अपने चेहरे को कवर किया हुआ था ताकि कोई उनके नए लुक को देख न सके । लेकिन उनकी हल्की सी झलक को देखकर प्रतीत हुआ कि उन्होंने अपने लंबे बाल और दाढ़ी-मूंछ कटवा दी है । इतना ही नहीं शाहिद एयरपोर्ट पर मनोज कुमार की तरह अपना चेहरा छुपाते हुए नजर आए ।

शाहिद कपूर की पद्मावती, के बाद अगली फ़िल्म बत्ती गुल मीटर चालू, होगी । इस फ़िल्म को अक्षय कुमार की फ़िल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के निर्देशक श्री नारायण सिंह द्दारा निर्देशित की जाएगी । इस फ़िल्म में आम आदमी की बिजली वितरक कंपनी के खिलाफ़ लड़ाई को अलग ढंग से दर्शाया जाएगा ।