रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र की शूटिंग खत्म करने के बाद अब आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली की आगामी फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग शुरू कर दी है । लेकिन इन दिनों आलिया भट्ट अपने स्पेशल फ़्रेंड रणबीर कपूर के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए बाहर गई है । इसी बीच, लाइम लाइट से दूर रहने वाली आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने आलिया को साल 2019 की एक्सप्रेशन क्वीन कहा है ।

आलिया भट्ट के चिंताजनक फ़ेस
दरअसल, शाहीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया का एक कोलाज फ़ोटो शेयर किया है जिसमें आलिया हर एक फ़ोटो में अलग-अलग फ़ेस बनाती हुई नजर आ रही है वो भी चिंता और परेशानी भरे फ़ेस ।
आलिया के वर्क फ़्रंट की बात करें तो, साल 2019 की शुरूआत में आलिया की फ़िल्म कलंक ने बॉक्सऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया । लेकिन साल 2020 में उनकी दो बड़ी फ़िल्में रिलीज के लिए तैयार है । साल 2020 में रिलीज होने वाली फ़िल्मों में शामिल है_रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई काठियावाड़ी, दोनों ही फ़िल्मों में आलिया लीड रोल निभाते हुए दिखाई देंगी ।
















