बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बच्चों का स्टारडम अपने पापा से कुछ कम नहीं है । फ़िल्मों से दूर होने के बावजूद शाहरुख के तीनों बच्चों आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फ़ैन फ़ोलोइंग है । हालांकि शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान सोशल मीडिया पर इतने एक्टिव नहीं रहते लेकिन फ़िर भी सोशल मीडिया पर उनकी फ़ैन फ़ोलोइंग अच्छी खासी है । लगभग दो साल बाद सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम एक बार फ़िर आर्यन खान ने वापसी की है । आर्यन न अपनी कॉन्वोकेशन की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर वापसी की है । आर्यन ने आखिरी पोस्ट 12 सितंबर, साल 2019 में की थी ।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने ‘आवश्यक पोस्ट’ के साथ किया सोशल मीडिया पर कमबैक, फ़ैंस बोले- ‘शाहरुख की कार्बन कॉपी’

आर्यन खान की सोशल मीडिया पर वापसी

आर्यन ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “ग्रेजुएशन पोस्ट के बारे में भूल गया था. कभी नहीं से बेहतर है देर ही सही ।” इस तस्वीर में आर्यन ब्लैक हूडी के साथ अपनी यूनिवर्स‍िटी टी-शर्ट पहने देखे जा सकते हैं । सोशल मीडिया पर आर्यन को देख उनके फ़ैंस काफ़ी खुश नजर आए । वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें शाहरुख की कार्बन कॉपी बताया ।

आर्यन ने USC से ग्रेजुएशन की है जहां वह फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रहे थे । आर्यन ने अपनी ग्रेजुएशन साल 2020 में कम्पलीट की, जिसमें डिग्री ऑफ़ फाइन आर्ट्स, सिनैमेटिक आर्ट्स, फिल्म एंड टेलीविज़न प्रोडक्शन शामिल है । ग्रेजुएशन के दौरान आर्यन का पूरा नाम आर्यन शाहरुख खान था । वायरल हुई तस्वीरों में आर्यन ग्रेजुएशन रोब में नजर आ रहे हैं और उन्होंने हाथ में डिग्री ले रखी है ।

बता दें कि बीते साल सोशल मीडिया पर आर्यन के ग्रेजुएशन की तस्वीर वायरल हुई थी । आर्यन ने USC से ग्रेजुएशन की है जहां वह फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रहे थे । आर्यन ने अपनी ग्रेजुएशन साल 2020 में कम्पलीट की, जिसमें डिग्री ऑफ़ फाइन आर्ट्स, सिनैमेटिक आर्ट्स, फिल्म एंड टेलीविज़न प्रोडक्शन शामिल है । ग्रेजुएशन के दौरान आर्यन का पूरा नाम आर्यन शाहरुख खान था । वायरल हुई तस्वीरों में आर्यन ग्रेजुएशन रोब में नजर आ रहे हैं और उन्होंने हाथ में डिग्री ले रखी है ।

जहां आर्यन के फ़ैंस को उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है वहीं शाहरुख अपने एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि आर्यन ऐक्टर नहीं बल्कि फिल्म डायरेक्टर बनना चाहते हैं। Da2vid Letterman को दिए इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया था कि आर्यन कम्पैरिजन से बचना चाहते हैं, जो उनके और शाहरुख के बीच किया जा सकता है । शाहरुख ने कहा था, मेरा बेटा ऐक्टिंग नहीं करना चाहता, मुझे नहीं लगता कि वह कर पाएगा । वह अच्छा दिखता है, लंबा है और ठीक है । मुझे नहीं लगता है कि उसमें ऐक्टिंग वाली बात है और शायद उसे इस बात का अहसास भी है ।