बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने भले ही अपने अभी तक के 2फ़िल्मी करियर में कम ही फ़िल्मों में काम किया हो लेकिन उनकी बेहतरीन अदायगी से वह अब कई फ़िल्ममेकर्स की पहली पसंद बन गई हैं । हाल में फ़रहान अख्तर के साथ फिल्म तूफान में नजर आईं मृणाल ठाकुर ने अपने सिंपल लुक वाली लड़की के किरदार से सभी का दिल जीत लिया । और अब मृणाल ने अपने बोल्ड लुक से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है ।
मृणाल ठाकुर की हॉटनैस
मृणाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद ही बोल्ड तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनकी हॉटनैस उनके फ़ैंस को क्रेजी कर रही है । शेयर की गई तस्वीर में मृणाल 3,800 रु की कीमत वाले ऑलिव ग्रीन कलर की डीप नैकलाइन वाले बॉडीसूट में नजर आ रही हैं । इसके साथ उन्होंने 8,999 रु की ओवरसाइज्ड स्ट्रेटकट शर्ट को कैरी किया है ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, मृणाल की आगामी फ़िल्म जर्सी है जिसमें वह शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी ।
















