Priyanka-Chopra-flaunts-her-beach

ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी-बड़ी मैगजीन के कवर पेज से लकर प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स शो का हिस्सा बनने में कामयाब रही हैं । बहरहाल अब प्रियंका अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच के प्रमोशन में जुटी हुईं है । आपको बता दें कि यह फ़िल्म समुद्र तट पर जीवन के बारे में है ।

हाल ही में प्रियंका ने बीच पर बिकनी पहने हुए अपना फ़ोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया । अपने व्यस्त शेड्यूल से थोड़ा समय निकाल कर प्रियंका इन दिनों छुट्टी के मूड में है और इसलिए वो इस पल को अच्छी तरह से जीं रही हैं । फ़ोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “One of those.. “what was I thinking” mornings.. I don’t think I ever do.. and that’s ok.. follow you heart. It’ll never do u wrong.. #throwbackthursday #beachlife.”

इससे पहले भी प्रियंका ने अपनी फ़िल्म दोस्ताना में बिकनी पहनी थी लेकिन तब उन्होंने कभी उसे सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया था । ऐसा पहली बार है जब जब प्रियंका ने बिकनी में अपनी तस्वीर पोस्ट की । लेकिन वो बात अलग है कि इस तस्वीर में प्रियंका का चेहरा नजर नहीं आ रहा है क्योंकि यह तस्वीर बहुत ज्यादा डार्क है ।

अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच में प्रियंका चोपड़ा विक्टोरिया लीड्स नाम के नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी । इस फ़िल्म में उनके साथ ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रोन, अलेक्सांद्रा दद्दारिओ,कैली रोहरबाच, चार्लोटे मैककिने, जॉन बास और इलफ़ेंसा हेदर जैसे कलाकार नजर आएंगे । सेठ गॉर्डन द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म इस साल 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।