सुहाना खान की बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और शनाया कपूर से दोस्ती छुपी नहीं है । सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर अक्सर एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए नजर आ जाती है । जब भी सुहाना खान मुंबई में होती है, अपनी सहेलियों से मिलना नहीं भूलती है । हाल ही में सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने एक साथ एक कैनडिड फ़ोटोशूट करवाया और इसके लिए फ़ोटोग्राफ़र बने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ।

शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर के लिए बने 'फ़ोटोग्राफ़र'

शाहरुख खान के खींची सुहाना खान की ये फ़ोटो

सुहाना,अनन्या और शनाया के इस लेटेस्ट ब्लैक एंड व्हाइट फ़ोटोशूट में तीनों गर्ल्स स्टनिंग लग रही हैं । इन तस्वीरों को अनन्या ने अपने ऑफ़िशियल अकाउंट पर पोस्ट किया है । और तीनों की ये फ़ोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है । इस तस्वीर को अनन्या ने 'चार्लीज एंजल्स' नाम भी दिया है । पहली तस्‍वीर में जहां तीनों कैमरे की ओर देख रही हैं । वहीं, दूसरी तस्‍वीर में तीनों कहीं दूसरी ओर देखते हुए नजर आ रही हैं ।

अनन्या के बॉलीवुड फ़्रंट की बात करें तो अनन्या ने धर्मा प्रोडक्शन की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखा और अब कार्तिक आर्यन के साथ आगामी फ़िल्म पति, पत्नी और वो में नजर आएंगी ।

View this post on Instagram

Charlie’s Angels ? #familyportrait ? @iamsrk

A post shared by Ananya ??‍?? (@ananyapanday) on

वहीं सुहाना, ने हाल ही में ग्रेजुएशन पूरा किया है और अब उनके बॉलीवुड डेब्यू का सभी को बेसब्री से इंतजार है ।