
जैसा की हम सभी जानते हैं कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है और ऐसे में हर कोई इस दिन को एक खास संदेश और खास तरह से मना रहा है । बात जब महिलाओं की हो तो बॉलीवुड के किंगखान सामने न आएं, ऐसा कैसे हो सकता है । हम सभी को पता है कि शाहरुख ने हमेशा से ही महिला शक्ति को सलाम किया है । आज यानी महिला दिवस के मौके पर भी शाहरुख ने अपने छोटे बेटे अबराम के जरिए एक स्पेशल मेसेज दिया है जिसे हर किसी को जरूर पढ़ना चाहिए ।
इसमें कोई शक नहीं है कि शाहरुख खान एक बेहतरिन अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे पिता भी हैं । तभी तो वो हमेशा अपने बच्चों को अच्छे इंसान बनने की सीख देते रहते हैं । आजकल शाहरुख अबराम के साथ सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं । अबराम के साथ शाहरुख आए दिन कोई न कोई फ़ोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं आज जबकि महिला दिवस है तो शाहरुख ने अबराम की एक बहुत प्यारी सी फ़ोटो अपने ट्विटर पर पोस्ट की । इस तस्वीर में अबराम के साथ एक बच्ची की पिक्चर पोस्ट की है, जो उसका हाथ पकड़ कर चल रही है । शाहरुख ने अबराम को नसीहत देते हुए लिखा है कि ,'हमेशा उसका हाथ पकड़े रहो, ताकि वह आपकी अगुवाई कर सके. हैप्पी विमेन्स डे.' ।
Hold her hand so that she can lead you. Happy Women’s Day pic.twitter.com/U2wogCQiQ1
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 8, 2017
हाल ही में शाहरुख ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह हमेशा अपने दोनों बेटे आर्यन और अबराम को महिलाओं की इज्जत करना सिखाते हैं ।
गौरतलब है कि शाहरुख खान जल्द ही अनुष्का शर्मा के साथ इम्तियाज अली की आगामी फ़िल्म द रिंग में नजर आएंगे । और इसके बाद वे आनंद एल राय की फ़िल्म की शूटिंग शुरू करेंगे जिसमें शाहरुख एक बौने का किरदार निभाएंगे ।
















