बॉलीवुड के सिंघम कहे जाने वाले अभिनेता अजय देवगन ने लगभग तीन दशकों से अपने फ़ैंस का मनोरंजन किया है । फूल और कांटे से बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत करने वाले अजय ने फ़िल्मी करियर के 30 साल पूरे कर लिए हैं । एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फ़िल्में देने वाले अजय देवगन अपनी आगामी ऐतिहासिक फ़िल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर के साथ बॉलीवुड में अपनी फ़िल्मों का शतक लगाने जा रहे है । जी हां तानाजी: द अनसंग वॉरियर अजय देवगन की 100वीं फ़िल्म है । और अजय को उनकी 100वीं फ़िल्म पूरी करने पर खूब बधाईयां मिल रही है । शाहरुख खान और अजय की पत्नी काजोल ने उन्हें एक अलग अंदाज में बधाई दी है ।

तानाजी के साथ अजय देवगन के शतक पर शाहरुख खान ने बधाई देते हुए कहा, 'दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर शुरू किया सफ़र लंबा चले'

तानाजी अजय देवगन की 100वीं फ़िल्म है

तानाजी: द अनसंग वॉरियर से अपनी फ़िल्मों का शतक लगाने वाले अजय को उनके दोस्त शाहरुख खान ने एक प्यारा सा संदेश लिखा है ।

शाहरुख ने दी बधाई

शाहरुख ने तानाजी का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ''यहां हमें अपने दोस्त अजय की और 100 या उससे भी ज्यादा फिल्मों का इंतज़ार है । इस माइलस्टोन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं । दो मोटरसाइकल पर एकसाथ सवार होने से लेकर अब तक आपने लंबा सफर तय किया है... यूं ही आगे बढ़ते रहें... और तानाजी के लिए शुभकामनाएं ।'

वहीं अजय की पत्नी काजोल ने लिखा, '30 साल और 100 फ़िल्मों के बाद । फूल और कांटे से जख्म़ से गोलमाल से शिवाय और अब आखिरकार तानाजी । हर कामयाब शुक्रवार के लिए मैंने तुम्हें मेहनत करते हुए देखा है । ये सभी किरदार तुम पर आकर ख़त्म होते हैं । विश यू ए हैप्पी 100th फ़िल्म बर्थ डे ।' काजोल ने इसी के साथ वीडियो भी शेयर किया है जिसमें अजय के सभी शानदार किरदारों को दिखाया गया है ।

यह भी पढ़ें : BREAKING: अब होगी सबकी छुट्टी क्योंकि अजय देवगन बनने जा रहे हैं 'चाणक्य'

तानाजी की बात करें तो, ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में अजय के साथ काजोल और सैफ अली खान भी अहम रोल में दिखाई देंगे । यह फ़िल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी ।