ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म भारत में हाल ही के दिनों में काफ़ी पसंद किए जाना वाला प्लेटफ़ॉर्म बन गया है । अब बॉलीवुड के कई बड़े सितारें अपना डिजीटल डेब्यू कर चुके हैं । लेकिन सबसे पहले बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने साल 2019 में अमेजॉन प्राइम वीडियो पर अपनी पहली वेब सीरिज द एंड को अनाउंस किया था । अमेजॉन की वेब सीरिज द एंड के लॉंच ईवेंट में अक्षय कुमार अपने शरीर पर आग लगाकर रैंप वॉक कर खूब सुर्खियां बटोरी थी । साल 2019 में अनाउंस हुई अक्षय की वेब सीरिज द एंड को लेकर इसके बाद कुछ भी खबर सामने नहीं आई । लेकिन अब बॉलीवुड हंगामा को अक्षय के डिजीटल डेब्यू शो के बारें में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है । हमने सुना है कि अक्षय की वेब सीरिज की कहानी फ़्यूचर में सेट एक सर्वाइवल थ्रिलर है ।

अक्षय कुमार की वेब सीरिज की शूटिंग अगले साल से होगी शुरू
जुलाई में द एंड के निर्माता विक्रम मल्होत्रा (अबुदानितिया एंटरटेंमेंट) ने खुलासा किया कि शो कि शूटिंग इसी साल से शुरू होने वाली थी । लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए प्लान बदल दिया गया और अब इसकी शूटिंग साला 2021 के मध्य में शुरू होगी । अक्षय की वेब सीरिज द एंड के बारें में सूत्र ने बताया कि, द एंड काफ़ी बड़े स्तर पर कभी न देखे गए पैमाने पर बनाया जाएगा । शो से जुड़े सूत्र ने बताया कि, “यह वेब सीरिज फ़्यूचर में सेट एक सर्वाइवल थ्रिलर है, वो भी एक वैकल्पिक टाइमलाइन में । इसमें एक डायस्टोपियन सेटअप होगा, जिसमें दिखाया जाएगा कि मानवता का अंत निकट है और कैसे अक्षय का किरदार इतने उन्माद के बीच जीवित रहने और कामयाब होता है ।”
भारत में इस विषय पर पहली सीरिज बनेगी
सूत्र ने आगे बताया कि, “विदेश में इससे मिलते-जुलते प्लॉट पर कई प्रोजेक्ट्स बन चुके हैं जिसमें शामिल हैं_द हंगर गेम्स फ्रैंचाइज़ी, डिस्ट्रिक्ट 9, आई एम लीजेंड इत्यादि । लेकिन भारत में इस विषय पर पहली सीरिज बनेगी । मेकर्स दर्शकों को कभी न देखा गया अनूठा, भव्य और रोमांचकारी अनुभव देने में कोई कसर नहीं छोड़न चाहते हैं । फ़िलहाल ये शो प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है । और अभी मेकर्स इसी असमंजस में है कि इसे कहां शूट किया जाए भारत में या विदेश में ।”
अक्षय को वेब सीरिज द एंड के लिए 90 करोड़ रु से भी ज्यादा दिए जा रहे हैं
हालिया खबर की मानें तो, अक्षय को वेब सीरिज द एंड के लिए 90 करोड़ रु दिया जा रहा है । लेकिन इस बारें में ट्रेड अधिकारी कहते हैं कि, “अक्षय को इससे ज्यादा फ़ीस दी जा सकती है । क्योंकि यह लंबी चलने वाली कहानी है । कहा जाए तो इस दौरान 2 से 3 फ़िल्म की शूटिंग हो जाएगी । इसके अलावा, इस वेब श्रृंखला की दुनिया भर में जबरदस्त पहुंच होगी । इन सब बातों को मिलाकर देखें तो अक्षय को इससे कहीं ज्यादा भुगतान किया जा रहा है और वो इसके हकदार भी हैं ।”
यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार के 'फ़ायर स्टंट' पर बुरी तरह से नाराज हुईं उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना, अब अक्षय को लग रहा है घर जाने में डर
अक्षय के वर्क फ़्रंट की बात करें तो, इन दिनों अक्षय अपनी पूरी बेल बॉटम की टीम के साथ स्कॉटलैंड में बेल बॉटम की शूटिंग कर रहे हैं । यह फ़िल्म 2 अप्रैल 2021 में रिलीज होगी । यदि सब कुछ ठीक रहा और थिएटर खुल जाते हैं तो इस दिवाली सिनेमाघरों में अक्षय की कॉप ड्रामा सूर्यवंशी रिलीज होगी ।
यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार का एक्शन पैक्ड वेब शो द एंड पूरे तीन साल तक चलेगा- ये है पूरी डिटेल
















