बॉलीवुड में भले ही सारा अली खान ने कुछ ही फ़िल्में की हों लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी सुपारस्टार से कम नहीं है । शानदार एक्टिंग के साथ-साथ सारा अली खान अपने चुलबुले अंदाज से भी सभी का दिल जीत लेती है । ये बात किसी से छुपी हुई नहीं है कि फ़िल्मों में डेब्यू करने से पहले सारा अली खान काफ़ी मोटी हुआ करती थी और उनका वजन कभी 96 किलो तक पहुंच चुका था । लेकिन उन्होंने सख्त वर्क आउट से फ़ैट-टू-फ़िट के चैलेंज पूरा किया । और अब आलम ये है कि सारा अपनी फ़िटनेस से काफ़ी लोगों को इंस्पायर करती है ।

सारा अली खान अपनी फ़िटनेस से करती हैं इंस्पायर
हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सारा का वजन काफ़ी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है इसी के साथ ही अपनी दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए भि नजर आ रही है ।
सारा ने अपने इस मस्तीभरे वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "पेश है सारा का सारा सारा ।. चलो इसे 'हल्का' बना देते हैं जैसा ये हुआ करता था । साथ ही इसे थोड़ा और ज्यादा हल्का कर देते हैं जैसा ये हुआ करता था । वीडियो और ट्रांसफॉर्मेशन का क्रेडिट नम्रता पुरोहित को ।"
यह भी पढ़ें : SIZZLE ON! सारा अली खान के हॉट बिकिनी फ़िगर ने बढ़ाया तापमान
वर्क फ़्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की आगामी फ़िल्म लव आज कल में नजर आएंगी । यह फ़िल्म 14 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके बाद सारा वरुण धवन के साथ कुली नंबर 1, में भी लीड रोल निभाते हुए दिखाई देंगी ।
यह भी पढ़ें : Fat 2 Fit: भूमि पेडनेकर के सेक्सी बिकिनी फ़िगर ने उड़ाई लोगों की नींद
















