केदारनाथ फ़िल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली नवोदित अभिनेत्री सारा अली खान के पास कई सारी बड़ी फ़िल्में है । हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फ़िल्म लव आज कल 2 की शूटिंग खत्म होने के बाद अब सारा अली खान अभिनेता वरुण धवन के साथ कुली नंबर 1 की शूटिंग में बिजी हो गई है । इन दिनों सारा न्यूयॉर्क में अपनी इस फ़िल्म की शूटिंग कर रही है । शूटिंग से ब्रेक लेकर सारा ने अपने दोस्तों संग क्वालिटी टाइम बिताया ।

सारा अली खान का ब्लू लिप कलर
अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ सारा अपने फ़ैंशन सेंस से भी अपने फ़ैंस को इंप्रेस करती है और इसलिए वह अपने फैशन स्टेटमेंट के साथ भी एक्सपेरिमेंट्स करने से नहीं हिचकिचाती । और इसका सबूत मिला न्यूयॉर्क में जब सारा ने अपनी दोस्त के संग ब्लू कलर की लिपस्टिक में पाउट किया ।
हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों संग कुछ तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें वह अपनी सहेलियों के साथ वह अलग-अलग जगहों पर मस्ती करती दिख रही हैं इन तस्वीरें में जो तस्वीर सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं वह है सारा की लिपस्टिक वाली तस्वीर इस तस्वीर में सारा ब्लू लिपस्टिक नें पाउट बनाती दिख रही हैं उन्होंने अपनी तीनों तस्वीरों की खासियत को अपने कैप्शन में भी बयां किया है सारा ने लिखा है, 'पिंक जैकेट्स, चीता इयर मफ्स और ब्लू लिपस्टिक...ये सब चीजें न्यू यॉर्क में नॉर्मल हैं ।'
सारा के फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ लव आज कल 2 में नजर आएंगी । इसके बाद वह वरुण धवन के साथ कुली नंबर 1 में नजर आएंगी ।
















